{"_id":"5c2cbe48bdec2256dd1063fa","slug":"31546436168-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को बनाया गया हुनरमंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को बनाया गया हुनरमंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिलाओं को बनाया गया हुनरमंद
बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक की ओर से संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की ओर से ब्यूटी पार्लर मैनेजमेंट का 30 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एलडीएम श्याम पासवान द्वारा 32 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
एलडीएम ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार प्राप्त कर आत्म निर्भर बनने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि इससे आप अपने साथ-साथ परिवार की दशा को भी सुधार सकते हैं। पीएनबी आरसेटी के निदेशक राजाराम अवतारी ने कहा कि हमारा एकमात्र उद्देश्य जिले में बढ़ती हुई बेरोजगारी को दूर करके लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने पीएनबी ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान द्वारा विभिन्न विषयों, औषधीय और सुगंधित पौधों की खेती, फूलों की खेती, कंप्यूटर हार्डवेयर, नेटवर्किंग, मशरूम की खेती, खाद्य प्रसंस्करण, कंप्यूटर एकाउंटिंग, वस्त्र निर्माण में दिए जा रहे प्रशिक्षणों का लाभ शिक्षित बेरोजगारों से उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर पीएनबी के वित्तीय साक्षरता सलाहकार सुनील गुप्ता, पूर्णिमा शर्मा, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।