फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   धरने में शामिल होने गए शिक्षकों पर हो सकती है कार्रवाई

धरने में शामिल होने गए शिक्षकों पर हो सकती है कार्रवाई

Sat, 29 Dec 2018 06:19 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sat, 29 Dec 2018 06:19 PM IST
विज्ञापन
धरने में शामिल होने गए शिक्षकों पर हो सकती है कार्रवाई
शिक्षकों पर हो सकती है कार्रवाई
विज्ञापन

बदायूं। प्रयागराज में 20 और 21 दिसंबर को प्राथमिक शिक्षक संघ का धरना हुआ था। इसमें कई जिलों से शिक्षक नेता और शिक्षक पहुंचे थे। उन सभी के नाम शिक्षा विभाग के सचिव ने मांगे, लेकिन यहां ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में उप सचिव अनिल कुमार ने बीएसए को रिमांडर जारी करते हुए नामों को मांगा है।
बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रयागराज में शिक्षा परिषद मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया था। इसमें काफी संख्या में शिक्षक शामिल हुए थे, जो बिना अवकाश लिए ही धरना प्रदर्शन में शामिल हुए। ऐसे सभी शिक्षकों के नाम बेसिक शिक्षा परिषद सचिव रूबी सिंह ने सभी जिलों के बीएसए को पत्र जारी कर मांगे, लेकिन शिक्षा विभाग की ओर से अब तक शिक्षकों के नामों को उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिस पर उप सचिव अनिल कुमार ने बीएसए को रिमांडर जारी कर जल्द नामों की सूची भेजने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बीएसए रामपाल सिंह राजपूत का कहना है कि शासन की ओर से जो जानकारी मांगी गई वह भेज दी गई है। अगर फिर भी कोई आदेश आया तो मैं दिखाऊंगा। फिलहाल मैं बाहर हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed