फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कचहरी-लावेला रोड पर एक महीने में तीसरी बार चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

कचहरी-लावेला रोड पर एक महीने में तीसरी बार चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Thu, 27 Dec 2018 07:35 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Thu, 27 Dec 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
कचहरी-लावेला रोड पर एक महीने में तीसरी बार चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
कचहरी-लावेला रोड पर फिर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
विज्ञापन

बदायूं। शहर में ऐसी कोई सड़क नहीं, जिस पर अतिक्रमण न हो। ऐसा कोई रोड नहीं बचा जिस पर दुकानदारों का दोनों ओर कब्जा न हो। अतिक्रमण को लेकर शासन भी अनेक सख्त आदेश कर चुका है। इसी के चलते नगर पालिका ने कचहरी-लावेला रोड पर एक माह में तीसरी बार अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। एक ही रोड पर बार-बार अभियान चलाने से सवाल उठने लगे हैं क्योंकि बाकी स्थानों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। गुरुवार को भी जेसीबी गरजी। कुछ अतिक्रमण हटाया गया, टीम के जाते ही अतिक्रमणकारी फिर काबिज हो गए।
शहर को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए बहुत बार अभियान चलाया गया, जो सिर्फ औपचारिकता साबित हुआ।
बुधवार की दोपहर को जब पालिका प्रशासन जेसीबी लेकर अभियान को गति देने के लिए निकाला तो पहले की तरह कचहरी तिराहे से इसकी शुरुआत की गई। हालांकि गुरुवार के अभियान में भी पहले की तरह ही अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। पिछले दिनों डीएम दिनेश कुमार सिंह सुबह के समय कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय से पैदल निकले। इस दौरान सड़क के दोनों ओर उन्हें अतिक्रमण मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। जिसके बाद में पालिका की ओर से अभियान चलाया गया था। उसमें पालिका की ओर से कुछ चहेतों को छोड़ दिया गया था। अब शासन का आदेश हुआ तो पालिका एक बार नींद से जागी।
विज्ञापन

----------
इन रोड पर सबसे ज्यादा है अतिक्रमण
मंडी समिति, मुख्य बाजार, टिकटगंज, छह सड़का, घंटाघर, नेहरु चौक, सुभाष चौक
----------
दुकान पर मिली पॉलिथीन
जिला प्रशासन और पालिका की ओर से जब अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया गया। उसे कुछ इस दौरान कुछ दुकानों पर एडीएम को पॉलिथीन दिखाई दी तो उन्होंने तुरंत जुुर्माना डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed