{"_id":"5b69e88d4f1c1bed238b528e","slug":"31533667469-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाधा में पांच दिन से बिजली नहीं, विरोध में लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाधा में पांच दिन से बिजली नहीं, विरोध में लगाया जाम
Updated Wed, 08 Aug 2018 02:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाधा। पिछले पांच दिनों से बिजली सप्लाई ठप होने पर गुस्साए लोगों ने मंगलवार को सहसवान-इस्लामनगर नगर रोड करीब तीन घंटे जाम रखा। जेई नेम कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार के समझाने पर बमुश्किल लोग शांत हुए।
शुक्रवार को जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव नाधा में एचटी लाइन का तार टूटने पर करंट लगने से चार पशु मर गए थे। उसी दिन से नाधा बिजली उपकेंद्र पर ताला लटका हुआ है। हादसे के बाद से कोई अधिकारी या कर्मचारी उपकेंद्र नहीं पहुंचा। बिजली न आने से गुस्साए लोगों ने मंगलवार को सहसवान-इस्लामनगर रोड पर इकट्ठे होकर जाम लगा दिया। हंगामा कर रहे लोगों का आरोप है की जेई नेमकुमार वाजपेई कभी नाधा विद्युत उपकेंद्र नहीं पहुंचते हैं। न ही किसी का फ़ोन रिसीव करते हैं। इससे उपकेंद्र पर तैनात कर्मचारी मनमानी करते हैं। लोगों का कहना है कि जेई नेम कुमार को नहीं हटाया गया तो जल्द बड़ा आंदोलन किया जाएगा। उधर, रोड जाम किए जाने की सूचना मिलने पर उघैती एसओ टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को काफी देर समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ ने पुलिस की एक नहीं सुनी। इसका पता लगने पर सहसवान तहसीलदार राधेश्याम शर्मा मौके पर जा पहुंचे। उनके 24 घंटे में बिजली सप्लाई चालू कराने के आश्वासन पर करीब तीन घंटे बाद जाम खोला गया।