{"_id":"5ad75cf74f1c1b5c098b538e","slug":"31524063479-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली हाईवे पर युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली हाईवे पर युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
Updated Wed, 18 Apr 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेंमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईवे पर युवक को ट्रैक्टर ने कुचला, मौत
राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने हुआ हादसा
बदायूं। दिल्ली-बदायूं हाईवे पर मंगलवार देर रात एक युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीछा कर ट्रैक्टर को पकड़ लिया, लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
यह हादसा दिल्ली-बदायूं हाईवे पर राजकीय मेडिकल कॉलेज के सामने हुआ। बिनावर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदी के मूल निवासी विपिन गुप्ता (30) पुत्र बनवारीलाल गुप्ता वर्तमान समय में दिल्ली के सीमापुरी के अंतर्गत दिलशाद गार्डन में रह रहा था। मंगलवार रात वह रोडवेज बस से अपनी बहन के घर उझानी आ रहे थे। रास्ते में नींद आने की वजह से उन्हें उझानी उतरने का ध्यान नहीं रहा। जब नींद टूटी, तब तक बस राजकीय मेडिकल कॉलेज के पास आ चुकी थी। फिर विपिन कॉलेज के सामने ही उतर गए और यहां से पैदल ही उझानी के लिए चल पड़े। उसी समय पीछे से आई एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने विपिन को जोरदार टक्कर मार दी। सिर कुचल जाने से विपिन ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इस हादसे के बाद चालक के हाथ-पांव फूल गए। वह हड़बड़ी में ट्रैक्टर को कुछ दूर ले गया, लेकिन आगे जाकर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। हादसे को देखकर मेडिकल कॉलेज के सामने दुकानों पर लोगों ने तुरंत थाना पुलिस को सूचना दी। जिस पर शेखूपुर पुलिस चौकी से पुलिस कर्मी वहां पहुंच गए और ट्रैक्टर कब्जे में ले लिया। उसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। मृतक के परिवार वाले रात में ही जिला अस्पताल पहुंच गए। बुधवार सुबह उन्होंने घटना के संबंध में सिविल लाइंस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों के हवाले कर दिया।