{"_id":"5a464d094f1c1b5c0c8b5b28","slug":"31514556681-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार-डीसीएम भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार-डीसीएम भिड़ंत में एक ही परिवार के चार लोग घायल
Updated Sat, 30 Dec 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/ म्याऊ। घने कोहरे के दौरान मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर कार और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इसमें कार सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें तीन की हालत नाजुक है।
कानपुर देहात के बिल्लौर कस्बा निवासी भान सिंह तोमर, उनकी पत्नी माया देवी, बेटा ज्ञान सिंह और उसकी पत्नी नेहा सिंह हरिद्वार और ऋषिकेश तीर्थ यात्रा करके कार से अपने घर कानपुर लौट रहे थे। कार चालक जयसिंह चला रहा था। शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर यहां थाना अलापुर क्षेत्र के गांव अभियासा के समीप उनकी कार में सामने आई डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज लगी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में बैठे भान सिंह समेत चार लोग घायल हो गए। चालक को हल्की चोटें आईं। कार में चीख पुकार मची तो खेतों में काम रहे ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर म्याऊ चौकी पुलिस पहुंच गई। पुलिस घायलों को उठाकर पीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने घायलों की हालत नाजुक देख सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उधर, हादसे के बाद चालक डीसीएम मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में ले लिया है।