{"_id":"5a2bd9914f1c1bc8678c07bb","slug":"31512823185-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती पर गुस्साए भाकियू ार्यकर्ताओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती पर गुस्साए भाकियू ार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Updated Sat, 09 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
प्रर्शशन करते किसान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उझानी (बदायूं)। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अस्पताल में मासिक पंचायत कर बिजली कटौती पर अफसरों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने शेड्यूल के अनुरूप सप्लाई मुहैया नहीं कराने का भी आरोप लगाया। बिजली अफसरों के खिलाफ प्रदर्शन भी किया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में यूनियन की पंचायत दोपहर बाद शुरू हुई। कर्जमाफी में भेदभाव और तहसील में किसानों के आर्थिक शोषण का आरोप लगाते हुए यूनियन के नेताओं ने सबसे ज्यादा दिक्कत बिजली कटौती से बताई। कहा-यह दिन गेहूं की फसल की सिंचाई और बच्चों की पढ़ाई के हैं लेकिन ऐसे समय में रोजाना चार-छह घंटे बिजली की कटौती ने सभी को परेशानी में डाल दिया है। गांवों को तो दिन में दो-तीन घंटा की सप्लाई मिल पाती है। अस्पताल में महिला मरीजों से वसूली का भी आरोप लगाया गया। मंडल अध्यक्ष सौदान सिंह ने कहा- महिला चिकित्सकों ने वसूली का रवैया नहीं बदला तो बेमियादी धरना शुरू कर दिया जाएगा।
पंचायत के बाद यूनियन के कार्यकर्ताओं ने बिजली कटौती को लेकर अफसरों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी हालांकि उपकेंद्र पर नहीं पहुंचे लेकिन उन्होंने सप्लाई में सुधार नहीं होने पर अगली बार उपकेंद्र का घेराव करने का एलान किया। कार्यकर्ताओं ने बिजली व्यवस्था में सुधार के लिए अधिशासी अभियंता को ज्ञापन भी भेजा। प्रदर्शनकारियों में जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, सोमवीर सिंह, भवर सिंह, प्रेमराज, रामकुमार शर्मा, अजयपाल सिंह, मुन्नी देवी, कमलेश, ममता, सत्यपाल, रामस्वरूप, हीरालाल, मोहित, मोहनलाल और राजेश कुमार आदि शामिल थे।