{"_id":"5a1c24b14f1c1b97678be2b9","slug":"31511793841-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैमरों की निगरानी में होगी वोटों की गिनती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैमरों की निगरानी में होगी वोटों की गिनती
Updated Mon, 27 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं/बिल्सी। नगर के बिसौली-कासगंज बाईपास मार्ग स्थित गल्ला मंडी में बिल्सी तहसील क्षेत्र का मतगणना स्थल बनाया गया है। जहां एक दिसंबर को मतों का गणना की जाएगी। मतगणना स्थल पूरी तरह से सीसीटीवी कैमरों से लैस रहेगा। एसडीएम लाल बहादुर ने बताया कि मतगणना को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। मंडी में बिल्सी नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए सात टेबल, सदस्यों के लिए चार टेबलों पर मतों की गिनती की जाएगी। इसके अलावा इस्लामनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए छह और सदस्यों के लिए चार टेबलों पर मत गिने जाएंगे। वहीं रुदायन नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए तीन एवं सदस्य पद के लिए दो टेबलों पर मतों की गिनती की जाएगी। मतगणना को पारदर्शी बनाने के लिए मतगणना स्थल पर जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे भी लगाएं जाएंगे। ताकि सभी एजेंट एवं मतगणना कर्मियों पर नजर रखी जा सके।
---
आज जारी होंगे मतगणना के एजेंट पास
इस्लामनगर और रुदायन नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए मतगणना एजेंट पास बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बिल्सी नगर पालिका के निर्वाचन अधिकारी बदले जाने के कारण यह प्रक्रिया सोमवार को शुरू नहीं हो सकी। यह जानकारी एसडीएम लाल बहादुर ने दी। उन्होंने बताया कि 28 नवंबर को बिल्सी पालिका के लिए एजेंट पास जारी किए जाएंगे।
----
बिसौली में एसडीएम ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
बिसौली। नगर निकाय क्षेत्र के चुनाव के बाद वोटों की गिनती के लिए अध्यक्ष, सदस्यों की अलग-अलग टेबल लगाई जाएंगी। वहीं सोमवार को एसडीएम मोहम्मद आवेश ने मतगणना तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
22 नवंबर को तहसील क्षेत्र के नगर पालिका बिसौली, नगर पंचायत फैजगंज बेहटा, मुंडिया और सैदपुर में वोट डाले गए थे। इसकी मतगणना एक दिसंबर को नगर के मंडी परिसर में की जाएगी। एसडीएम मोहम्मद अवेश ने बताया कि नगर पालिका की मतगणना के लिए कुल 13 टेबल लगाई जाएंगी। इनमें आठ पर अध्यक्ष पद की और पांच पर सदस्यों के वोटों की गिनती की जाएगी। नगर पंचायत मुंडिया के लिए कुल पांच टेबल, नगर पंचायत वजीरगंज के लिए नौ टेबल, नगर पंचायत सैदपुर के लिए पांच और नगर पंचायत फैजगंज बेहटा के लिए चार टेबल लगाई जाएंगी। इस प्रकार कुल 36 टेबल ही लगाई जाएंगी। उन्होंने बताया सदस्य प्रत्याशी स्वयं या उनका अभिकर्ता एक ही मतगणना टेबल पर मौजूद रहेगा।
----
विजय जुलूस निकाला तो होगी कार्रवाई
बिसौली। कोतवाली में निकाय चुनाव, ईद मिलादुन्नबी के जुलूस को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुई। एसडीएम ने अमन और शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने प्रत्याशियों को विजय जुलूस न निकालने की हिदायत दी।
एसडीएम मोहम्मद अवेश ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी का जुलूस अमन और शांति से परंपरागत रास्तों से ही निकाला जाए। कोई भी अमन शांति से खिलवाड़ की कोशिश करेगा तो उसको बख्शा नहीं जाएगा। कोई भी विजयी प्रत्याशी जुलूस नहीं निकालेगा। जुलूस निकालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ मुन्ना लाल ने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखना हम सबकी प्राथमिकता है, जो भी इससे खिलवाड़ करेगा। उससे सख्ती से निपटा जाएगा। इस अवसर पर कोतवाल राजेश कश्यप, ईओ नवनीत कुमार सिंह, शिवलाल राम, भाजपा नेता दुर्गेश वार्ष्णेय, पूर्व चेयरमैन अबरार अहमद, अशोक मौजूद रहे।
---
प्रत्याशियों की दिलों की धड़कन हुई तेज
सहसवान। मतदान के बाद जैसे-जैसे मतगणना की तिथि पास आती जा रही है। प्रत्याशियों के दिलों की धड़कन तेज होती जा रही हैं। अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के समर्थक जातिगत आंकड़ों के आधार पर अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
मतगणना एक दिसंबर को होनी है, लेकिन अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों के समर्थक जातिगत वोटों के आधार पर अपनी-अपनी जीत पक्की मान रहे हैं। वहीं नगर में हार-जीत पर सट्टे का बाजार भी गर्म है। सट्टेबाज उम्मीदवारों की हार-जीत पर लाखों रुपयों का सट्टा लगा रहे हैं। जीत के साथ-साथ इस बात पर भी सट्टा लगा रहे हैं कि किसी प्रत्याशी को कितने वोट मिलेंगे। उनकी हारजीत का अंतर कितना रहेगा।