फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   धान खरीद केंद्रों पर एसडीएम का छापा

धान खरीद केंद्रों पर एसडीएम का छापा

Mon, 13 Nov 2017 11:04 PM IST
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
धान खरीद केंद्रों पर एसडीएम का छापा
धान - फोटो : अमर उजाला
धान खरीद केंद्रों पर एसडीएम का छापा
विज्ञापन

दातागंज (बदायूं)। डीएम के निर्देश के बाद एसडीएम दिनेश कुमार सिंह ने सोमवार को क्षेत्र में चल रहे 16 धान खरीद केंद्रों पर छापा मारा। हालांकि उन्हें किसी केंद्र पर अनियमितता नहीं मिली फिर भी उन्होंने केंद्र प्रभारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसी भी केंद्र पर किसानों का शोषण न हो। उन्होंने चेतावनी दी की अगर शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
एसडीएम ने मंडी समिति, कैलोरा, बैलाडांडी समेत सभी 16 केंद्रों पर छापा मारा। उन्होंने इस बात पर नाराजगी जाहिर की जिस स्तर से धान की खरीद होनी चाहिए, उस स्तर पर नहीं हो रही है। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि धान खरीद में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। जो भी किसान केंद्र पर आए उनका धान खरीदा जाए। बोले-जरूरत पड़ने पर किसानों से संपर्क भी किया जाए। उनकी जो भी समस्याएं हो उन्हें दूर किया जाए। प्रत्येक किसान के धान की केंद्र पर खरीद होनी चाहिए।
विज्ञापन

छापे के दौरान केंद्रों पर धान बेचने आए किसानों से भी एसडीएम ने बात की। उनसे समस्याओं के बारे में पूछा। कहा कि यदि कोई दिक्कत हो तो उन्हें तत्काल बताएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000
0000000000000
सभापति, सचिव रोजाना करें धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण
बदायूं। मंडियों में धान क्रय केंद्रों का नियमित निरीक्षण किया जाए। जिससे किसानों को धान विक्रय करने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। सभी एसडीएम अपनी-अपनी तहसील में सभी अधिकारियों, कर्मचारियों की बैठक आयोजित करें। मंडियों में साफ-सफाई की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए। पेयजल, हैंडपंप व्यवस्थाएं चालू रहे और मार्ग की सभी लाइटें ठीक की जाएं तथा प्याज और टमाटर के भाव पर विशेष नजर रखी जाए।
डीएम दिनेश कुमार सिंह ने मंडियों का निरीक्षण किया तो गंदगी देखकर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने सभी एसडीएम, सचिवों एवं कृषि उत्पादन मंडी समिति को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र में एक सप्ताह के अंदर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करें।

डीएम ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए है कि अपने-अपने तहसील में एक बैठक कर तहसीलदार, नायब तहसीलदार, रजिस्ट्रार, कानूनगो एवं लेखपालों को निर्देशित करें कि वे गांव-गांव में जाकर किसानों को धान क्रय केंद्र तथा समर्थन मूल्य की जानकारी दें। सभी किसानों को प्रेरित करें कि अपना धान किसी भी दशा में समर्थन मूल्य से कम पर किसी को विक्रय न करें। मंडी में पेयजल हैंडपंप की व्यवस्थाएं चालू हालत में होनी चाहिए। परिसर में रोड लाइटें ठीक हों, प्याज एवं टमाटर के भाव बढ़ रहे हैं इस पर नियंत्रण रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed