{"_id":"59ba06a04f1c1bac688b46ca","slug":"31505363616-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आशाओं को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से आशाओं को सम्मानित किया
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदायूं। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी के अवसर पर मिशन कंपाउंड में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें आशा बहुओं और स्वयं सहायता समूहों का अभिनंदन किया गया। यह कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा की ओर से किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष कांता कर्दम ने कहा कि अब से पूर्ववर्ती सरकारों में कभी भी आशा कार्यकर्ताओं के बारे में न तो कोई सहानुभूति रखी और न ही उनकी समस्याओं को सुना। कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के बताए गए। मार्ग पर सबका सम्मान और सबके विकास पर कार्य कर रहीं हैं। आशाएं घर के अलावा सरकार और समाज की समस्याओं को बखूबी निभा रहीं हैं। चाहे वह कार्य टीकाकरण का हो, पोलियो अभियान हो एवं जनगणना हो। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम आशाओं के सम्मान के लिए आयोजित किया गया है। मुख्य वक्ता रश्मि सिंह ने कहा कि सरकार महिला सशक्तीकरण, महिला सुरक्षा और दिन प्रतिदिन महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों को लेकर गंभीर है। कहा कि सरकार की ओर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। कार्यक्रम में सभी आशाओं को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया। संचालन पूर्णिमा गुप्ता ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक सीमा राठौर, अमिता उपाध्याय, सीमा शर्मा, दीप माला गोयल, ममता गौर, रेनू तोमर, गीता देवी, सुनीता चौहान, आदि मौजूद रहीं।