फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   हाईवे पर पूरे दिन गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

हाईवे पर पूरे दिन गूंजे बम-बम भोले के जयकारे

Wed, 26 Jul 2017 07:30 PM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 07:30 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर पूरे दिन गूंजे बम-बम भोले के जयकारे
उझानी (बदायूं)।
विज्ञापन

कछला गंगाघाट से लेकर हाईवे तक बुधवार को पूरे दिन बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। कांवड़ियों ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर जल भरा। कांवड़ पूजन भी किया गया। कांवड़ियों पर मौसम का भी असर नहीं पड़ा। बूंदाबांदी के दौरान भी पूरी आस्था से सराबोर पूरे जोश के साथ कांवड़ यात्रा चलती रही।
कछला गंगाघाट पर सुबह से ही कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। शाम तक हजारों की संख्या में घाट पर पहुंचे कांवड़ियों ने पहले गंगा स्नान किया फिर घाट पर ही कांवड़ पूजन के दौरान दुग्धाभिषेक भी किया गया। कई शिवभक्तों ने ब्राह्मणों से कांवड़ पूजन कराया। दूर दराज के शिवभक्त अपनी टोलियों के साथ हाईवे से होकर गुजरे तो उनके साथ मौजूद कलाकारों ने भजनों पर नृत्य कर माहौल शिवमय बना दिया। शंकर और पार्वती बने कलाकार वाहनों से उतर कर सड़कों पर भी नृत्य करते दिखे। घंटाघर चौराहे और प्राइवेट बस स्टैंड समेत मंडी समिति मोड के पास शिवभक्तों की टोलियां रुक-रुककर थिरकती नजर आईं। शिवभक्तों ने बताया कि वह सावन के चौथे सोमवार को मंदिरों में जलाभिषेक करेंगे। कई टोलियों के साथ महिलाओं ने शिवभक्ति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

उधर, गंगाघाट पर कांवड़ियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुलिस समेत राजस्व विभाग के कर्मचारी ड्यूटी पर मुस्तैद रहे।
------------------------- पहनी योगी की फोटोयुक्त टी-शर्ट उझानी। कांवड़ियों की वेेशभूषा में नित नई चीजें शामिल होती जा रही हैं। भगवान शिव के फोटो वाले कपड़ों का तो पहले से ही चलन देखने को मिला लेकिन इस बार ज्यादातर शिवभक्तों ने टी-शर्ट पहनीं हैं, उनके पीछे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का फोटो है। योगी आदित्यनाथ के फोटो वाली टी-शर्टों की बिक्री भी काफी बढ़ गई है। शिवभक्त ऐसी टी-शर्ट ज्यादा पसंद कर रहे हैं जिनके आगे भगवान शिव और पीछे योगी आदित्यनाथ की फोटो छपी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed