फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   30 thousand rupees withdrawn from woman's account by changing debit card

Budaun News: डेबिट कार्ड बदलकर महिला के खाते से 30 हजार रुपये निकाले

Wed, 19 Feb 2025 01:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 19 Feb 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
30 thousand rupees withdrawn from woman's account by changing debit card
उझानी। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में डेबिट कार्ड बदलकर महिला के खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए गए। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गंजशहीदा मोहल्ले निवासी आसमां बी पत्नी सुहेल का भारतीय स्टेट बैंक में खाता है। सोमवार को वह अपनी भतीजी जोया के साथ खाते में 35 हजार रुपये जमा करने के लिए पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में गई। रुपये तो जमा नहीं हुए, लेकिन एटीएम में पहले से मौजूद दो युवकों में से एक ने उनका डेबिट कार्ड बदल लिया। जोया को इसका एहसास भी नहीं हो पाया। दोपहर बाद आसमां के मोबाइल पर खाते से 30 हजार रुपये निकाल लिए जाने का मैसेज पहुंचा तो उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी।

डेबिट कार्ड बदले जाने के बाद जोया के पास जो कार्ड निकला, वह किसी रूखसार का बताया जा रहा है। बाद में एटीएम की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी चेक की गई। आसमां ने देर शाम कोतवाली पुलिस को भी अवगत करा दिया। पुलिस ने भी दोनों युवकों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि पिछले साल भी ऐसे ही दो और मामले सामने आए थे। इसमें भी बैंक ग्राहकों के डेबिट कार्ड बदलकर धोखाधड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed