फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   26 employee called in nrhm

सीबीआई ने स्वास्थ्य विभाग के 26 कर्मचारियों को किया तलब 

Thu, 15 Dec 2016 11:53 PM IST
ब्यूरो/बदायूं
ब्यूरो/बदायूं Updated Thu, 15 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
26 employee called in nrhm
घोटाला
राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन (एनआरएचएम) में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले के मामले में सीबीआई की जांच तेज हो गई है। जांच एजेंसी ने 23 दिसंबर तक अलग अलग तारीखों पर स्वास्थ्य विभाग के 26 कर्मचारियों को पूछताछ के लिए देहरादून बुलाया है। 
विज्ञापन

प्रदेश में वर्ष 2011 में एनआरएचएम में करोड़ों रुपये का घोटाला सामने आया था, जिसमें नियुक्तियां, दवा खरीद, उपकरणों की खरीद, भवन निर्माण, वाहन खरीद समेत तमाम मदों के हिसाब में फर्जीवाड़ा किया गया था। इसमें बदायूं का नाम भी रहा। घोटाले से जुड़े प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के कुछ सीएमओ की हत्या से मामला पूरे देश की सुर्खियां बन गया था। बाद में सरकार ने इसकी सीबीआई जांच का निर्णय लिया। घोटाले की जांच सीबीआई की देहरादून शाखा कर रही है। जांच के दौरान पता लगा कि घोटाला वर्ष 2008 से 2011 के बीच हुआ है। पिछले महीनों जांच एजेंसी की टीम ने बदायूं पहुंच कर सीएमओ ऑफिस समेत कई सीएचसी और पीएचसी के रिकार्ड खंगाले थे। पड़ताल में स्वास्थ्य विभाग के 26 कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई। चार महीने पहले जांच एजेंसी ने छह लोगों से पूछताछ की। इनमें विभिन्न पटल के बाबू शामिल थे। जांच एजेंसी ने अब सीएमओ को नोटिस भेजा है। इसके जरिए स्वास्थ्य विभाग के 26 कर्मचारियों को देहरादून मुख्यालय तलब किया गया है। इन सभी से 19 से 23 दिसंबर के बीच पूछताछ की जाएगी। इन कर्मचारियों में स्वास्थ्य विभाग के मेडिकल ऑफीसर इंचार्ज समेत कई फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वाय भी शामिल हैं। 
विज्ञापन


आपत्ति लगाकर वापस कर दिए कई रिकार्ड
बदायूं। जांच एजेंसी ने स्वास्थ्य विभाग के कई रिकार्ड आपत्ति लगाकर वापस कर दिए हैं। इनको नए सिरे से सुधार कर मांगा गया है। सीबीआई ने स्वास्थ्य विभाग से दवा खरीद के साथ नियुक्तियों, जननी सुरक्षा योजना, बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना समेत कई योजनाओं के रिकार्ड मांगे थे। स्वास्थ्य विभाग ने यह रिकार्ड आधे-अधूरे भेज दिए थे। सभी रिकार्ड सीबीआई ने आपत्ति लगाकर वापस कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच पूर्ववर्ती सीएमओ भी जांच के दायरे में
बदायूं। सीबीआई जांच के दायरे में ऐसे पांच सीएमओ भी हैं जो बदायूं में वर्ष 2008 से 2011 के बीच तैनात रहे थे। हालांकि, इनमें कई रिटायर्ड भी हो चुके हैं। सीबीआई ने इन सभी के बारे में पूरा ब्योरा भी स्वास्थ्य विभाग से जुटा लिया है। सूत्रों की मानें तो इन अधिकारियों को भी जांच एजेंसी पूछताछ के लिए बुला सकती है। 


सीबीआई की ओर से एक नोटिस मिला है। कुछ लोगों को पूछताछ के लिए देहरादून मुख्यालय बुलाया गया है। जिन लोगों के नाम नोटिस में हैं उन सभी को सूचना दे दी गई है।-डॉ. नरेंद्र कुमार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed