{"_id":"66f6ce605eea24c0250cae3a","slug":"245-kilometer-road-of-the-district-will-be-pothole-free-badaun-news-c-123-1-sbly1001-126561-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: जिले की 245 किलोमीटर सड़क होगी गड्ढामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: जिले की 245 किलोमीटर सड़क होगी गड्ढामुक्त
Fri, 27 Sep 2024 08:55 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:55 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग रोड की सड़क पर हुए गड्डे। संवाद
बदायूं। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद अब जिले की सड़कों की दशा सुधरने की उम्मीद है। बरसात में जिले की अधिकांश सड़कें खराब हो चुकी हैं। शायद ही कोई सड़क ऐसी होगी जिसमें गड्ढा न हुआ हो। मुख्यमंत्री के 15 दिन में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश के बाद लोक निर्माण विभाग ने जिले में 245 किलोमीटर सड़क गड्ढा भरने के लिए चिह्नित की है।
जिले में लोक निर्माण विभाग की तीन डिवीजन सड़कों का काम देखती है। इसमें प्रांतीय खंड के पास 1371.87 किलोमीटर, निर्माण खंड एक के पास 1410.58 किलोमीटर और निर्माण खंड दो के पास 804.67 किलोमीटर की सड़क है। सड़कें तो बरसात से पहले से ही खराब हैं। बरसात में इनका हाल और ज्यादा खराब हो गया। खराब सड़क के कारण हादसे तक हुए। अब प्रांतीय खंड 15 अक्तूबर तक 88 किलोमीटर, निर्माण खंड प्रथम 124 और निर्माण खंड दो 33 किलोमीटर की टूटी सड़कों की मरम्मत कर गड्ढे भरेगा।
गड्ढा भरने के काम की होगी जीओ टैगिंग
-अब तक विभागीय अधिकारी गड्ढा मुक्ति के नाम पर धनराशि अपने पास रख लेते थे और पुराने फोटो को उच्चाधिकारियों को भेजकर काम पूरा होने की बात कहते थे। कई बार तो फोटो कहीं का और काम कही और को दिखा दिया जाता था। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। जहां पर भी गड्ढा भरने का काम किया जाएगा। वहां पर काम की जिओ टैगिंग कराई जाएगी। ताकि हकीकत पता चल सके।
विज्ञापन
गड्ढों को भरने के लिए कार्ययोजना तैयार कर ली गई है। तीनों डिवीजन को काम बांट दिया गया है। 15 अक्तूबर तक गड्ढे भर दिए जाएंगे। - वीपी सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी।
शहर की सड़कें पालिका नहीं भगवान भरोसे
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। शहर की सड़कों की हालत को देखकर ऐसा लगता है कि यहां पर मुख्यमंत्री का आदेश नहीं चलता। लंबे समय से यहां की सड़कें बदहाल हैं। कोई सड़क ऐसी नहीं है जिसमें गड्ढा न हो। कुछेक सड़कें तो ऐसी हैं, जहां ठीक से वाहन चल तक नहीं सकते।
शहर की अधिकांश सड़कों पर गहरे-गहरे गड़्ढे हैं। लावेला चौराहे से भामाशाह चौराहे तक गड्ढे ही गड्ढे हैं। रेलवे स्टेशन जाएं या बस अड्डे सड़क के नाम पर गड्ढे ही मिलेंगे। बारिश के दिनों ने यह गड्ढे लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। पालिका चेयरमैन, ईओ से लेकर हर अधिकारी इससे वाकिफ है। बावजूद इसके अधिकारी अनजान बने बैठे हैं। यहां तक की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 15 दिनों के अंदर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन यहां कोई काम नजर नहीं आया।
-- -- -- -- -- -- -- -