फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   24 additional buses to run to Delhi for six days during Raksha Bandhan.

Budaun News: रक्षाबंधन पर दिल्ली के लिए छह दिन चलेंगी 24 अतिरिक्त बसें

Fri, 21 Aug 2026 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
24 additional buses to run to Delhi for six days during Raksha Bandhan.
बदायूं। रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा और भीड़ को देखते हुए डिपो की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परिवहन निगम के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष संचालन 26 अगस्त से 31 अगस्त तक 6 दिन जारी रहेगा। इस अवधि में बदायूं से आनंद विहार के लिए 24 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

आनंद विहार रूट पर कुल 120 बसें संचालित की जाएंगी, जिनके डबल फेरे भी लगवाए जाएंगे ताकि सभी यात्रियों को समय पर सीट मिल सके।एआरएम राजेश पाठक ने बताया कि दिल्ली रूट के साथ-साथ लोकल रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई गई है। बरेली, मथुरा, फर्रुखाबाद, चंदौसी, दातागंज आदि रूटों के लिए 46 रोडवेज बसें अतिरिक्त रूप से चलेंगी। दिल्ली जाने वाली बसें भी वापसी में लोकल रूट से यात्रियों को लाने-ले जाने का काम करेंगी। चालकों और परिचालकों के लिए प्रोत्साहन योजना भी लागू की गई है। बता दें कि बदायूं डिपो के पास कुल 178 बसें हैं। इसमें निगम की 129 और 49 अनुबंधित बसें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed