फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   22 pole fell in the storm , Nowshera There were power cuts

 आंधी में 22 पोल गिरे, नौशेरा इलाके की बिजली भी हुई गुल

Tue, 24 May 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं। Updated Tue, 24 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
22 pole fell in the storm , Nowshera There were power cuts
बिजली - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
रात को आंधी में पेड़ गिरने से लाइन ध्वस्त शहर के कई मोहल्लों में छाया अंधेरा 
मुख्यमंत्री के आगमन के दिन (23 मई) दो बार आई आंधी ने सबसे ज्यादा बिजली विभाग को नुकसान पहुंचाया। सोमवार को अधिकारी सीएम की अगवानी में लगे रहे मंगलवार को जब नजर घुमाई तो कई इलाकों की बत्ती गुल नजर आई। नौशेरा इलाके में 22 पोल गिर जाने से कई गांवों की बिजली गुल हो गई है। शेखूपुर में भी आंधी से ध्वस्त हुई लाइन के कारण बिजली ठप है। नईसराय इलाका की बिजली 19 घंटे बाद चालू हो सकी। जिले में कई अन्य जगहों पर भी आंधी से लाइनें ध्वस्त हो गई हैं। शट-डाउन लेकर बिजली लाइनें ठीक की जा रही हैं, इससे और ज्यादा समस्या आ रही है। 
जिले को आंधी ने और अधिक मुश्किल में डाल दिया। शहर में आंधी से सोमवार की शाम चार बजे ध्वस्त हुई नई सराय की बिजली लाइन मंगलवार की सुबह 11 बजे ठीक हो सकी। दरअसल, नवादा पर पीडब्ल्यूडी द्वारा खोदाई के कारण अतिरिक्त लाइनें नष्ट हो जाने के कारण इस लाइन को अतिरिक्त लाइन से बिजली नहीं मिल सकी। शेखूपुर की स्थिति यह है कि दूसरे दिन भी वहां लाइन दोपहर तक चालू नहीं हो सकी। 
विज्ञापन

इधर, नौशेरा के समीप 22 पोलों के आंधी में गिर जाने के कारण कई गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। यहां बिजली महकमा लाइनें दुरुस्त करने में लगा है। बिजली लाइनें दुरुस्त करने के लिए ढाक वाली ज्यारत सब स्टेशन पर सुबह से ही बिजली गुल रहने से बिजली उपभोक्ताओं में आक्रोश रहा। इस इलाके में सांसद धर्मेंद्र यादव का आवास भी है। एक्सईएन छैलबिहारी को जब इस संबंध में जानकारी हुई, तो उन्होंने एसएसओ को कसा। शट-डाउन लेने के मामले में सूचना प्रसारित न किए जाने के कारण बिजली विभाग की काफी फजीहत हो रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आंधी से बिजली लाइनों को कई जगह ध्वस्त हो गई हैं। नौशेरा में सबसे अधिक नुकसान हुआ है। शट्डाउन लेकर लाइनों की मरम्मत का काम हो रहा है। शहर के कुछ हिस्सों में ऐसी समस्या आई थी। उसमें कई जगह मरम्मत का काम पूरा हो गया है और कुछ जगहों पर काम चल रहा है। 
- छैल बिहारी, एक्सईएन, बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed