फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   22 candidates selected in the fair, will get salary up to Rs 13,500

Budaun News: मेले में 22 अभ्यर्थियों का चयन, 13,500 रुपये तक मिलेगा वेतन

Sat, 29 Nov 2025 11:22 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
22 candidates selected in the fair, will get salary up to Rs 13,500
आईटीआई में आयोजित रोजगार मेले में शामिल प्रतिभागी। स्रोत- कॉलेज
बदायूं। सलारपुर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित अप्रेंटिस मेला युवा तकनीकी प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर साबित हुआ। मेले में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पहुंचे और प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों के सामने अपने कौशल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

मेले में जुबिलेंट फूड वर्क्स नोएडा, पंचम मोटर बदायूं तथा यदु शुगर मिल बिसौली समेत कई औद्योगिक प्रतिष्ठानों के एचआर प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कुल 60 अभ्यर्थियों ने इंटरव्यू प्रक्रिया में हिस्सा लिया, जिनमें से 22 अभ्यर्थियों का सफलतापूर्वक मैच मेकिंग हुआ। इनमें से एक अभ्यर्थी का ऑन द स्पॉट कॉन्ट्रैक्ट भी जेनरेट किया गया, जिससे मेले की उपयोगिता और बढ़ गई।
विज्ञापन

जुबिलेंट फूड वर्क्स द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 13,500 प्रतिमाह वेतन प्रदान किया जाएगा। वहीं अन्य कंपनियों की ओर से चयनित युवाओं को 9,600 प्रतिमाह स्टाइपेंड देय होगा। इन अवसरों से प्रदेश के तकनीकी शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार व प्रशिक्षण दोनों का लाभ मिलेगा, जिससे उनके कॅरियर को नई दिशा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed