फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   218 new fever patients were found in the district, tests were done

जिले में बुखार के 218 नए मरीज मिले, कराई गईं जांचें

Thu, 06 Oct 2022 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 12:33 AM IST
सार

डेंगू प्रभावित इलाकों में लगातार मलेरिया विभाग की टीमें जाकर लोगों के सैंपल ले रहीं हैं।घरों में मिलने वाले लार्वा को भी नष्ट किया जा रहा है।कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या निलजिले में जहां मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है।

विज्ञापन
218 new fever patients were found in the district, tests were done
ननाखेड़ा में लगे स्वास्थ्य कैंप में पहुंचे सीएमओ डॉ. प्रदीप वार्ष्णेय। संवाद - फोटो : BADAUN

विस्तार

बदायूं। डेंगू प्रभावित इलाकों में लगातार मलेरिया विभाग की टीमें जाकर लोगों के सैंपल ले रहीं हैं। अब तक डेंगू मरीजों की संख्या 40 पहुंच गई है। हालांकि बुधवार को नया मरीज नहीं मिला, लेकिन जिलेभर में 218 बुखार के मरीज मिले। उनके रक्त के नमूने लेकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

एक दिन पहले उझानी के ननाखेड़ा में बुखार के मरीजों के सैंपल लेकर जांच कराई गई थी। उसमें ननाखेड़ा गांव में डेेंगू के पांच नए मरीज पाए गए थे। बुधवार को भी नौ टीमों ने अलग-अलग जगह जाकर जांच की। टीमों ने लार्वा चेक किया और दवा का छिड़काव कराया गया। दिनभर चले इस अभियान के दौरान 74 घरों में लार्वा की जांच की गई। उनमें आठ घरों में लार्वा पाया गया, जहां टीमों ने दवा कर छिड़काव कर लार्वा नष्ट कराया।
विज्ञापन

जिले में बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ने से लगातार मलेरिया पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। अब तक मलेरिया मरीजों की संख्या 47 पहुंच गई है। वहीं, डेंगू के सक्रिय मरीज 14 हैं। जिला मलेरिया अधिकारी योगेश सारस्वत ने बताया कि मलेरिया प्रभावित क्षेत्रों में लगातार दवा का छिड़काव कराय जा रहा है। घरों में मिलने वाले लार्वा को भी नष्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या निल
जिले में जहां मलेरिया और डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती दिखाई दे रही है। वहीं, बुधवार को कोरोना मरीजों की संख्या निल हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अब तक एक कोरोना मरीज सक्रिय था। बुधवार को उसको डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि बुधवार को 435 लोगों की जांच कराई गई, लेकिन उसमें कोई नया मरीज नहीं मिला। इससे स्वास्थ्य विभाग को कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed