{"_id":"5c7d3c99bdec222bdd4a1842","slug":"21551711385-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का तीन कॉलेजों में होगा मूल्यांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का तीन कॉलेजों में होगा मूल्यांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। दो मार्च को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं खत्म हो गईं। इसके बाद विभागीय अधिकारी अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्याकंन कराने की तैयारियों में लग गए हैं। उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए तीन कॉलेजों का चयन किया गया है। मूल्याकंन कार्य आठ मार्च से शुरू होगा।
यूपी बोर्ड प्रयागराज के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा सात फरवरी से शुरू हुई थी। इसमें हाईस्कूल के 33655 और इंटरमीडिएट में 22641 विद्यार्थी पंजीकृत थे। दो मार्च को इंटरमीडिएट के अंग्रेजी विषय के साथ परीक्षाएं खत्म हो गईं। परीक्षा के दौरान करीब 19 हजार से अधिक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद अब मूल्यांकन की तैयारियों में जुट गया है। आठ मार्च से शुरू हो रहे मूल्यांकन के लिए तीन कॉलेजों को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इसमें जीआईसी में इंटरमीडिएट और एसके इंटर कॉलेज और इस्लामियां इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा।
उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए तीन कॉलेजों को चयन किया गया है। जल्द ही उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए शिक्षकों की ड्यूटी लगा दी जाएगी।
-राममूरत, जिला विद्यालय निरीक्षक