फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   पालिका की नींद टूटी तो कब्जाए गए फुटपाथ पर चलवाई जेसीबी

पालिका की नींद टूटी तो कब्जाए गए फुटपाथ पर चलवाई जेसीबी

Sun, 03 Feb 2019 11:27 PM IST
geetesh jolly geetesh jolly
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
पालिका की नींद टूटी तो कब्जाए गए फुटपाथ पर चलवाई जेसीबी
बदायूं। अतिक्रमण की वजह से शहर की चौड़ी सड़कें गालियों में तब्दील होने लगी हैं, जिससे सड़कों पर अधिकतर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। राहगीरों के चलने के लिए बने फुटपाथ पर पालिका प्रशासन की शह पर व्यापारियों ने कब्जा कर रखा है। अमर उजाला ने राहगीरों की समस्याओं को प्रमुखता से प्रकाशित करते हुए फुटपाथ पर हो रहे कब्जे को लेकर मुहिम चलाई। इसके बाद नगर पालिका की नींद टूटी और उसने छह सड़का से घंटाघर रोड पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जेसीबी की मदद से व्यापारियों द्वारा फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को न केवल ध्वस्त किया गया बल्कि कब्जाया गया पूरा फुटपाथ ही उधड़वा दिया। अब यहां नए सिरे से फुटपाथ बनाया जाएगा, जिससे यह रोड भी चौड़ा हो जाएगा और लोगों को जाम की समस्या से काफी हद तक मुक्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

शहर में जाम की समस्या प्रमुख है। इसकी मुख्य वजह सड़क किनारे हो रहा अतिक्रमण है। पालिका की ओर से शहर में अधिकतर जगहों पर रोड साइड पटरी बनवाई गई है। कुछ जगहों पर व्यापारियों ने अपनी जरूरतों के मुताबिक सड़क पर अतिक्रमण कर लिया। इस वजह से चौड़ी सड़कें सकरी गालियों में तब्दील हो गईं। कई बार तो पैदल यात्री बाइक की चपेट में आकर चोटिल भी हो चुके हैं। फुटपाथ पर हो रहे कब्जे की समस्या को लेकर अमर उजाला ने मुहिम शुरू की। इसके बाद नगर पालिका की नींद खुली, तो रविवार को उसने छह सड़का से सब्जी मंडी के बीच में सड़क किनारे व्यापारियों द्वारा फुटपाथ पर किए गए स्थायी अतिक्रमण को हटवाकर फुटपाथ को जेसीबी से ध्वस्त करा दिया।
विज्ञापन

-------
व्यापारियों की पालिका टीम से हुई नोकझोंक
नगर पालिका की ओर से शनिवार को निशान लगाए गए थे। इसको लेकर पालिका प्रशासन के कर्मचारियों से व्यापारियों की हल्की नोकझोंक हुई थी। तब व्यापारियों को लगा कि पालिका प्रशासन हमेशा की तरह अपने रवैये के मुताबिक काम करेगा और निशान लगाकर भूल जाएगा, लेकिन रविवार को जब जेसीबी स्थायी अतिक्रमण को तोड़ने लिए पहुंची, तो कुछ व्यापारियों ने फिर से नोकझोंक शुरू कर दी, लेकिन पालिका ने फुटपाथ को तुड़वा ही डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पुलिस ने भी अतिक्रमण हटाने का किया काम
शहर में लगने वाले जाम से आम लोगों के साथ-साथ पुलिस को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शहर में कोई घटना हो जाए, तो उन्हें वहां पर पहुंचने से पहले इस जाम की समस्या से जूझना पड़ता था। अमर उजाला ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया तो कोतवाली पुलिस ने भी इसमें सराहनीय भागीदारी की और सड़क किनारे अतिक्रमण करने वाले को खदेड़ना शुरू कर दिया।

-------
सड़क पर किसी को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा। नगर पालिका ओर से समय-समय पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाता है। छह सड़का से घंटाघर रोड पर रोड साइड पटरी पालिका की ओर से नहीं बनवाई थी। दुकानदारों ने अपनी मनमर्जी से इस पर कब्जा कर रखा था। यह अब बनायी जा रही है। व्यापारियों को अपनी हद में रहना होगा।
-उपेंद्र उपाध्याय, लिपिक, निर्माण, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed