{"_id":"5b2405a64f1c1bb51e8b6153","slug":"21529087398-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने चलाया वाहन, तो निरस्त होगा रजिस्ट्रेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने चलाया वाहन, तो निरस्त होगा रजिस्ट्रेशन
Updated Fri, 15 Jun 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बच्चों ने चलाया वाहन तो निरस्त होगा रजिस्ट्रेशन
मोबाइल पर बात करना पड़ेगा भारी, लाइसेंस हो सकता है निरस्त अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। एसएसपी अशोक कुमार यातायात नियमों के प्रति सख्त हो गए हैं। उन्होंने कहा है कि अब किसी भी हालत में नियम तोड़ने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। छोटे बच्चे वाहन चलाते हुए पकड़े गए तो वाहन सीज ही नहीं होगा, बल्कि रजिस्ट्रेशन भी निरस्त कर दिया जाएगा। वहीं मोबाइल पर बात करने वालों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त होंगे। यह नियम कई जिलों में लागू हो चुके हैं। अब यहां भी सख्ती से पालन किया जाएगा।
शुक्रवार को एसएसपी अशोक कुमार ने बताया कि वह गुरुवार को शहर में रूट मार्च पर निकले थे। इस दौरान कई बच्चे वाहन चलाते हुए दिखाई दिए। कुछ बच्चों के वाहनों को रोक लिया गया था। फिर उनके मां-बाप को बुलाया गया और फिर वाहन तथा बच्चों को उनके हवाले कर दिया गया, परंतु अब ऐसा नहीं चलेगा। जो बच्चे शहर में बाइक या चार पहिया वाहन चलाते हुए पाए गए तो उनके वाहन को सीज ही नहीं किया जाएगा, बल्कि रजिस्ट्रेशन निरस्त कर दिया जाएगा। छोटे बच्चों के वाहन चलाने से दूसरे लोगों की जान को खतरा रहता है। बच्चे खुद की परवाह नहीं करते और दूसरे की जान खतरे में डाल देते हैं। इसलिए यह सख्त कदम उठाया गया है। उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों का ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त किया जाएगा। उसकी गाड़ी भी सीज की जाएगी। बार-बार लोगों को समझा रहे हैं। इसके बावजूद यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। अब सख्त कार्रवाई होगी।