फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सैनिक सम्मान के साथ दी एयरफोर्स जवान को अंतिम विदाई

सैनिक सम्मान के साथ दी एयरफोर्स जवान को अंतिम विदाई

Wed, 27 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
सैनिक सम्मान के साथ दी एयरफोर्स जवान को अंतिम विदाई
मृतक सैन‌िक का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
जरीफनगर/दहगवां। मालपुर ततैरा निवासी एयरफोर्स के जवान रामप्रसाद मौर्य (30) पुत्र देवेंद्र का सोमवार को गांव में सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पश्चिम बंगाल में शनिवार को ड्यूटी के दौरान हुए सड़क हादसे में मौके पर ही मौत हो गई थी। 
विज्ञापन

एयरफोर्स के सैनिक भी शव के साथ सोमवार को गांव पहुंचे। दाह संस्कार से पहले सैनिकों ने उन्हें अंतिम सलामी दी। इस हादसे से जहां सैनिक के परिवार में मातम पसरा था वहीं अंतिम दर्शन को लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव मालपुर ततैरा निवासी देवेंद्र शाक्य वायुसेना में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत थे। वह एयरफोर्स में सन 2007 से सेवा दे रहे थे। शनिवार को बाइक भिड़ंत में उनकी मौत हो गई थी। मालपुर गंगा घाट पर उनके पुत्र दिव्यांश ने शव को मुखाग्नि दी। एक बेटा, पत्नी के अलावा बूढ़े माता-पिता को छोड़कर चले गए। इस मौके पर सहसवान विधायक ओमकार सिंह यादव, विधायक धर्मेंद्र शाक्य, एसडीएम सहसवान, सुभाष चंद्र गुप्ता, मंयक गुप्ता और जरीफनगर एसओ राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed