{"_id":"5a2fcf014f1c1bc8678c0fe2","slug":"21513082625-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में उत्कर्ष और रूबी अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीटिंग कार्ड प्रतियोगिता में उत्कर्ष और रूबी अव्वल
Updated Tue, 12 Dec 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
उझानी के ओमप्रकाश शर्मा विद्यालय में कार्ड बनाओ प्रतियोगिता के विजेता बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। अब्दुल्लागंज के ओमप्रकाश शर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को ‘नए साल के कार्ड बनाओ प्रतियोगिता’ में बच्चों ने हुनर दिखाया। बालक वर्ग में उत्कर्ष और बालिकाओं में रूबी ने प्रथम स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
प्रतियोगिता विद्यालय परिसर में हुई। प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को नए साल के बारे में जानकारी दी। कहा कि नया साल भी त्योहार जैसा है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार शर्मा ने बच्चों को संस्कारवान बनने की सलाह दी। श्रेष्ठ संस्कार ही इंसान को पहचान दिलाते हैं। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने नए साल के कार्ड बनाने के टिप्स दिए। बालक वर्ग में उत्कर्ष उपाध्याय प्रथम, प्रशांत साहू द्वितीय और अंकुल और पवन शर्मा तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में रूबी साहू प्रथम, शिवानी साहू द्वितीय और सौरभ शर्मा को तृतीय स्थान मिला।
विजेता बच्चों को प्रबंधक ने पुरस्कृत किया। शिक्षक आनंद सिंह राघव, शालिनी शर्मा और आशिया निर्णायक मंडल में शामिल रहीं। उन्हें शील्ड भी भेंट की गईं। इस मौके उप प्रधानाचार्य अजब सिंह यादव, रवीश शर्मा, तष्मेंद्र यादव, रामस्नेही शर्मा, शिवानी वार्ष्णेय, मोहिनी शर्मा, सुमन सक्सेना, रश्मि यादव आदि मौजूद थे।