फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   खुश रहो, सलामत रहो मेरे भइया

खुश रहो, सलामत रहो मेरे भइया

Sat, 21 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
खुश रहो, सलामत रहो  मेरे भइया
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। शनिवार को जिले में भैयादूज का त्योहार उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान बहनों ने भाइयों के माथे पर टीका लगाकर उनकी खुशहाली, सलामती और लंबी उम्र की कामना की। सुबह शुरू हुआ यह सिलसिला रात तक जारी रहा।
विज्ञापन
भाई- बहन के अटूट प्रेम के इस त्योहार में जितना उत्साह बहनों में दिखा उससे ज्यादा भाई भी उत्साहित दिखे। सुबह से ही दुकानों पर खरीदारी करने के लिए महिलाओं और युवतियों का तांता लगा रहा। भाइयों ने भी अपनी बहनों को स्नेह स्वरूप उपहार दिए। मंदिरों में इस मौके पर सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए तांता लगा रहा।
विज्ञापन
मान्यता है कि दिवाली के बाद भाई दूज के दिन ही यमराज ने अपने बहन यमी के घर का रुख किया था, जहां पर यमराज की बहन यमी ने उनके माथे पर तिलक लगाकर उनकी सलामती के लिए दुआ मांगी थी। इस दिन जो भाई अपनी बहन से माथे पर तिलक लगवाता है वह कभी नर्क में नहीं जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
भैयादूज पर सबसे ज्यादा गोला व मिठाई की डिमांड रहती है। इसको लेकर दिनभर दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ लगी रही। वहीं डिमांड को देखते हुए दुुकानदारों मिठाई व गोले के रेटों में इजाफा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed