फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   आफत की बारिश, कई जगह मकान और दीवारे ढहीं

आफत की बारिश, कई जगह मकान और दीवारे ढहीं

Wed, 23 Aug 2017 11:51 PM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
आफत की बारिश, कई जगह मकान और दीवारे ढहीं

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर में दो दिन से हो रही बारिश अब आफत बनने लगी है। मंगलवार दोपहर और बुधवार सुबह हुई भारी बारिश के चलते जहां जलभराव की वजह से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा, वहीं शहर में कई स्थानों पर दीवारें और मकान ढहने की घटनाएं भी हुईं। गनीमत रही कि इनकी चपेट में आने से कोई जनहानि नहीं हुई।
मंगलवार दोपहर करीब आधा घंटा तक शहर में भारी बारिश हुई थी। इससे कई इलाके जलमग्न हो गए। दुकानों में भी पानी घुस गया। बाजारों में दुकानों के साथ कई मोहल्लों में घरों में भी पानी घुस गया। दिन में हुई बारिश की वजह से शहर में जागीपुरा स्थित डॉ. आईपी गुप्ता के क्लीनिक के पास एक बंद पड़ी पुरानी कोठी की करीब पांच मीटर दीवार ढह गई। स्टेशन रोड स्थित एसके इंटर कॉलेज की भी करीब तीन मीटर दीवार ढह गई। इससे कॉलेज के भीतर नाले का गंदा पानी घुस गया। पनबड़िया मोहल्ले में बारिश की वजह से असलम का मकान ढह गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के लोग पड़ोसी के घर में थे। अगर ऐसा न होता तो बड़ी घटना हो सकती थी। बारिश की वजह से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। टिकटगंज मोहल्ले में भी एक पुराने मकान की दीवार ढह गई।
विज्ञापन

---------

पानी की निकासी नहीं, शहर का ड्रेनेज सिस्टम फेल
दो दिन की बारिश से सामने आई शहर की बदहाल तस्वीर
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। दो दिन की बारिश से शहर की बदहाल तस्वीर सामने आई है। कई इलाकों में ड्रेनेज सिस्टम पूरी तरह से फेल हो गया है। बारिश के बाद घंटों जलभराव बना रहा। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर तालाब जैसी स्थिति नजर आई। वर्षा रुकने के कई घंटे बाद तक पानी नहीं निकल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर और बुधवार दिन में हुई बरसात से शहर के मोहल्ला पनबाड़ी, गांधी ग्राउंड रोड, बाबूराम मार्केट, जोगीपुरा, शहबाजपुर, पटियाली सराय, टिकटगंज, नई सराय, कल्याननगर, प्राइवेट बस स्टैंड, रोडवेज, सुभाष चौक, पुराना बाजार, शिवपुरम आदि प्रमुख स्थानों पर जलभराव हो गया। कई गली मोहल्लों में लोग जलभराव के चलते घरों से निकल नहीं पाए।
-------
नालों की नहीं हुई तली झाड़ सफाई
बरसात से पहले नगर पालिका प्रमुख बड़े नालों की तलीझाड़ कराती है। इस साल सफाई के नाम पर औपचारिकताएं ही निभाई गईं। लोगों का कहना है यदि नालों की ठीक से सफाई होती तो लोगों के सामने यह दुश्वारियां नहीं होतीं।
---------
शहवाजपुर के कई घरों में पानी घुसा, लोगों में रोष
बदायूं। नगर पालिका की लापरवाही सबसे ज्यादा शहर के उत्तरी मोहल्लों में नजर आयी। मंगलवार और बुधवार को मोहल्ला गढ़ैया शहवाजपुर में किशन चंद्र श्रीवास्तव, मुकेश कुमार झा, रवि शर्मा, रवि गुप्ता, गुलाब शंकर मौर्य समेत कई लोगों के घरों में पानी घुस गया। मोहल्ले के हालात दयनीय हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी इस ओर ध्यान नहीं दिया गया।
-------
वर्जन-
शहर के कई इलाकों में जल निकासी देर से हो रही है। इसका संज्ञान लिया है। ऐसे इलाकों के बारे में रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है। जल्द ही सुधार देखने को मिलेगा। जिन इलाकों में जलभराव हो रहा है, वहां ठोस काम किए जाएंगे।
-राज कुमार द्विवेदी, सिटी मजिस्ट्रेट
---------------
चंगासी में बिजली गिरने से दो झोपड़ियां जलीं
दातागंज। बारिश के दौरान बुधवार दोपहर दातागंज तहसील के गांव चंगासी में बिजली गिरने से दो झोपड़ियां जल गईं। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। तेज आवाज से बिजली गिरने से गांव में दहशत फैल गई।

बुधवार को बारिश के बीच चंगासी गांव में अचानक तेज धमाके के साथ बिजली गिर गई। इससे गांव के भूरे लाल और रामपाल की झोपड़ियों में आग लग गई। हालांकि, इसकी चपेट में कोई नहीं आया। दोनों झोपड़ियों में रखा सामान राख हो गया। करीब डेढ़ लाख रुपये की क्षति का अनुमान है। बिजली गिरने की जानकारी गांव के लोगों ने तहसील प्रशासन को दे दी है। तहसील प्रशासन की टीम बुधवार देर शाम तक गांव नहीं पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed