{"_id":"687165806ef3a4d41204374e","slug":"210-lakhs-cheated-in-the-name-of-getting-job-in-excise-report-filed-badaun-news-c-123-1-bdn1010-142893-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: आबकारी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.10 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: आबकारी में नौकरी दिलाने के नाम पर 2.10 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
वजीरगंज। आबकारी विभाग में चपरासी की नौकरी दिलाने के नाम पर सहकारिता विभाग के पूर्व सचिव और उसके बेटा ने एक युवक से 2.10 लाख रुपये ठग लिए। नौकरी न मिलने पर रुपये मांगने गए युवक को गाली-गलौज कर भगा दिया। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव कैली निवासी वीरेश ने बताया कि वजीरगंज के गांव मकरंदपुर गांव निवासी साबिर अली और उसके पुत्र यासीन अली से उनकी हुई। साबिर अली सहकारिता विभाग में सचिव रहे है। इन दोनों ने बताया कि उनकी आबकारी विभाग में अच्छी पहचान है। चपरासी पद पर उसकी वहां नौकरी लगवा देंगे। उन्होंने कुछ कागजात मांगे तो उन्हें दे दिए गए।
इसके बाद नौकरी दिलाने के लिए साबिर व यासीन ने उससे चार लाख रुपये मांगे। इन दोनों ने किसी व्यक्ति से मिलवाया। दो बार में उन्हें 2.10 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उन्होंने ज्वाइनिंग लेटर जल्दी मिल जाने का आश्वासन दे दिया। समय बीतता गया पर ज्वाइनिंग लेटर नहीं मिला। जब रुपये मांगे तो गाली गलौज की। उन्होंने रुपये वापस करने से मना कर दिया। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दे डाली। इस संबंध में जब पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की तो उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अब कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट कराई है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया की कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है।