फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   21 Kundiy sacrifice the Puarnahuti

21 कुंडीय यज्ञ में दी पूर्णाहुति

Sat, 06 Jun 2015 07:29 PM IST
belsi
belsi Updated Sat, 06 Jun 2015 07:29 PM IST
विज्ञापन

आर्य समाज गुधनी के तत्वावधान में चल रहे यज्ञ महोत्सव के चौथे दिन 21 कुंडीय यज्ञ में पूर्णाहुति दी गई। इसमें जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव, एमएलसी जितेंद्र यादव, पूर्व विधायक भारत सिंह एवं बाबा इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय समेत सैकड़ों श्रद्धालुओं ने घृत सामग्री के साथ आहुतियां दीं।

विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे एमएलसी जितेंद्र यादव ने कहा कि समाज सुधार पर्यावरण की शुुध्दि एवं राष्ट्र उन्नति के लिए जो कार्य आर्य समाज गुधनी द्वारा किया जा रहा है, वह प्रसंशनीय है। जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम यादव ने कहा कि यज्ञ करने वाले भाई-बहनों नारी जाति की रक्षा में ही यज्ञ, समाज एवं राष्ट्र की रक्षा निहित है। कन्या को यदि भ्रूण में यूं ही मारा जाता रहा, तो राष्ट्र कैसे बचेगा। भारत सिंह यादव ने हिंदू धर्म को औषधीय धर्म बताते हुए यज्ञ को चिकित्सा बताया। ब्रहमा आचार्य संजय याज्ञिक ने कहा कि यज्ञ करने वालों को स्वर्ग मिलता है। दान से गरीबी दूर होती है। अभिवादन से आयु एव बल बढ़ता है। यज्ञ महोत्सव में आचार्य संजीव रुप ने सभी का मार्गदर्शन किया। रवि प्रकाश अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, गोपाल पाराशर, रुपेंद्र आर्य, कृष्णपाल आर्य, जितेंद्र पाल सिंह, दुष्यंत भाटी, विनोद सक्सेना, अरविंद सक्सेना, विजय देव, विश्वमुनि, रमेश चंद्र, सत्यम, प्रेमवीर पाल, चंद्रवोष, अगरपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, साहब सिंह, विचित्रपाल सिंह, अनिल उपाध्याय, प्रश्रय आर्य, प्रमोद गोस्वामी, प्रमोद सिंह आदि सहयोग रहा। सात जून को दोपहर बाद यहां भंडारा एवं शाम को कवि सम्मेलन होगा।
विज्ञापन


पीपल के पांच पौधे लगाने वालों का किया सम्मान
इससे पूर्व सभी अतिथियों को प्रज्ञा आर्य, संतोष कुमारी, नीता रानी, सुनीता देवी समेत कई महिलाओं ने पौधे भेंट कर पर्यावरण की रक्षा का आह्वान किया। पर्यावरण को समर्पित इस यज्ञ महोत्सव में पांच पीपल के पौधे लगाने का संकल्प लेने वाले इस्लामनगर के वीरदेव आर्य एवं गुधनी के रामबाबू शर्मा को एमएलसी द्वारा सम्मानित किया। इसके अलावा सौ उन लोगों को सम्मानित किया गया जिन्होंने पटाखे, पॉलीथिन का प्रयोग न करने एवं दैनिक यज्ञ करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्य कन्या इंटर कॉलेज में पौधे रोपे
इस्लामनगर। आर्य कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य कल्पना गुप्ता ने पौधरोपण किया। इसके बाद भाषण, निबंध, मॉडल चार्ट प्रतियोगता का आयोजन किया गया। इसमे खुशबू, रीता, शिवानी, वंदना, ओमा,  प्रियंका आदि को पुरस्कार दिए गए। कार्यक्रम में कॉलेज प्रबंधक राजीव मित्तल, मधु गुप्ता, स्मिता आर्य, साफिया आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed