{"_id":"5ccb471fbdec22075c115b36","slug":"201556825887-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एपीएस की श्रुति खंडूजा बनी बदायूं जिले की टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एपीएस की श्रुति खंडूजा बनी बदायूं जिले की टॉपर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। गुरुवार को सीबीएसई 12 वीं का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमेें उझानी के एपीएस स्कूल की श्रुति खंडूजा ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया। दूसरे नंबर पर ब्लूमिंगडेल के दो छात्र रितुल व श्याम रहे जबकि फ्लोरेंस नाइटेंगल स्कूल के माधव माहेश्वरी ने टॉप टेन सूची में तीसरे नंबर पर जगह बनाई। टॉप टेन में बेटियों को पछाड़कर यूपी बोर्ड की तरह इसमें भी बेटे आगे निकल गए। इस बार टॉप टेन लिस्ट में महज चार बेटियां ही अपना स्थान बना पाईं। ओवरऑल बाजी लड़कों के हाथ रही।
जिले में केंद्रीय विद्यालय, एपीएस स्कूल, ब्लूमिंगडेल, फ्लोरेंस नाइटिंगल स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर समेत करीब 12 विद्यालय सीबीएसई के है। सीबीएसई की ओर से गुरुवार को 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया। इस बार उझानी की बेटी श्रुति खंडूजा ने जिले की लिस्ट में पहला स्थान हासिल किया। ब्लूमिंगडेल स्कूल के रितुल भाटिया व श्याम अरोरा 95.4 प्रतिशत अंकों के साथ संयुक्त रूप से जिले में दूसरे स्थान पर रहे। फ्लोरेेंस स्कूल के माधव माहेश्वरी ने 95.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। चौथे नंबर पर ब्लूमिंगडेल के तन्मय रस्तोगी, मंयक शर्मा व फ्लोरेंस नाइटिंगेल स्कूल की नंदिता राज रहीं। इन सभी ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। आरके पब्लिक स्कूल, मुजरिया की साध्वी माहेश्वरी, महर्षि विद्या मंदिर की वैष्णवी जौहरी व ब्लूमिंगडेल स्कूल के अभय गुप्ता ने 93.8 प्रतिशत के साथ जिले में पांचवां स्थान हासिल किया।