{"_id":"5c445effbdec227378301c41","slug":"201547984639-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला युवक का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में घोंचा घाट पर रविवार दोपहर एक युवक का रेलवे ट्रैक पर शव पड़ा मिला। अनुमान है कि युवक की ट्रेन से टकराकर मौत हुई है।
करीब 45 वर्षीय अशोक साहू शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला पक्का बाग निवासी था। वह शहर में एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। रविवार दोपहर करीब 12 बजे उसका शव सिविल लाइंस एरिया में घोंचा घाट के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। उसका सिर कुचल गया था। शरीर पर भी चोटें आई थीं। दोपहर के समय उधर से गुजर रहे लोगों ने शव को देखकर पुलिस को सूचना दी, जिस पर एसआई अनिल कुमार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों से काफी पूछताछ की लेकिन कोई उसका नाम पता नहीं बता सका। उसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया। इधर, शाम साढ़े चार बजे अशोक साहू के परिजनों को पता चला तो वह रोते-बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। अशोक साहू रेलवे लाइन की ओर क्यों गया इससे परिवार वाले भी अनभिज्ञ हैं।