{"_id":"5ba7dc4f867a557f714f7e0a","slug":"201537727567-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए:डीईओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्र व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में जोड़ा जाए:डीईओ
Updated Mon, 24 Sep 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सिग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज और विद्यावती वैदिक कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगला सर्की में मतदाता बूथों का निरीक्षण किया।
विद्यावती स्कूल के कक्ष बंद और बाहर गंदगी मिलने पर नाराजगी व्यक्त की। इस पर विद्यावती स्कूल के प्रधानाचार्य को नोटिस भेजकर स्पष्टीकरण मांगा।
डीएम ने कहा कि आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में सभी पात्र व्यक्तियों जिनकी आयु एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है, ऐसे सभी पात्र व्यक्तियों, महिला मतदाताओं के नाम किसी कारण से नामावली में सम्मिलित नहीं हो सके हैं। उनको नामावली में शत-प्रतिशत पंजीकरण कराने की कार्रवाई करें। सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि जिन लोगों की आयु 18 वर्ष पूरी हो गई उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज किया जाए, मृतक व्यक्तियों का नाम सूची से काटा जाए। उन्होंने बीएलओ को कड़े निर्देश दिए कि कोई भी फर्जी मतदाता सूची बनाता है, तो उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।