फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दातागंज में बनेगा राजकीय महाविद्यालय, शासन से मिली स्वीकृति

दातागंज में बनेगा राजकीय महाविद्यालय, शासन से मिली स्वीकृति

Fri, 14 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
दातागंज में बनेगा राजकीय महाविद्यालय, शासन से मिली स्वीकृति
फोटो-16
विज्ञापन

जल्द ही दातागंज में 15 करोड़ से
बनेगा राजकीय महाविद्यालय
विधायक की मेहनत रंग लाई, सैकड़ों गांवों के बच्चों को मिलेगा लाभ, शासन से मिली स्वीकृति
अमर उजाला ब्यूरो
दातागंज। शिक्षा के लिहाज से बेहद पिछड़ी दातागंज तहसील में राजकीय महाविद्यालय खोले जाने की शासन ने स्वीकृति दे दी है। करीब 15 करोड़ की लागत से इस महाविद्यालय के भवन का निर्माण होगा। जल्द ही शासन धनराशि अवमुक्त कर देगी। क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया के प्रयासों से खुलने वाले इस महाविद्यालय की स्थापना उसहैत-उसावां के बीच की जाएगी। भूमि देखी जा रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही उसका चयन कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। इस महाविद्यालय के खुलने से सैकड़ों गांवों के विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।
जिले में तहसील दातागंज विकास और शिक्षा के लिहाज से बेहद पिछड़ी मानी जाती है। तहसील के अंतर्गत हजारों बीमा क्षेत्र में कटरी की भूमि है। इस क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए कोई डिग्री कॉलेज नहीं था। बाद में दातागंज और अलापुर में निजी डिग्री कॉलेज खुले। विधानसभा चुनाव के दौरान उसावां-उसहैत क्षेत्र की जनता ने सभी प्रत्याशियों से डिग्री कॉलेज खुलवाने की मांग की थी। भाजपा के प्रत्याशी रहे राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया ने जनता से वायदा किया था यदि वह जीतते हैं और सूबे में उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो निश्चित तौर पर इस मांग को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। शुक्रवार को इस क्षेत्र की जनता के लिए सरकार ने अच्छी खबर दे दी। शासन ने तहसील दातागंज इलाके में एक राजकीय महाविद्यालय खोलने की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया ने बताया कि उन्होंने इस समस्या के बारे में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उच्च शिक्षामंत्री को बताया था। मुख्यमंत्री ने राजकीय महाविद्यालय की स्वीकृति का तब आश्वासन दिया था जो आज पूरा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
डेढ़ साल में विधायक करा चुके हैं कई बड़े काम: चेयरमैन
दातागंज। नगर पालिका परिषद के चेयरमैन आकाश वर्मा ने कहा है कि क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया के प्रयासों से राजकीय महाविद्यालय को शासन ने स्वीकृति दी है। इससे क्षेत्र की जनता में हर्ष है।
बोले- करीब डेढ़ साल के कार्यकाल में क्षेत्रीय विधायक कई कार्य करवा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed