फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कचहरी तिराहे पर व्यापारियों ने खुद तोड़ लीं दुकानें

कचहरी तिराहे पर व्यापारियों ने खुद तोड़ लीं दुकानें

Wed, 27 Jun 2018 11:08 PM IST
Updated Wed, 27 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कचहरी तिराहे पर व्यापारियों ने खुद तोड़ लीं दुकानें
फोटो-9 से 13 तक
विज्ञापन


कचहरी तिराहे पर व्यापारियों
ने खुद तोड़ लीं अवैध दुकानें
पुलिस को जेसीबी से केवल तीन खोखे हटवाने पड़े
सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी ने संभाली अतिक्रमण अभियान की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। कचहरी तिराहे पर अतिक्रमण करके बनाई गई दुकानें बुधवार को व्यापारियों ने खुद तोड़ लीं। इससे पहले मंगलवार को दुकानें खाली कर लीं गई थीं। केवल तीन खोखे हटाने के लिए पुलिस को जेसीबी मंगाने पड़ी। अतिक्रमण विरोधी अभियान में सहयोग करने वाले दुकानदारों की लोगों ने खूब सराहना की।
बुधवार दोपहर चले अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान दुकानदारों के चेहरे मुरझाए नहीं थे बल्कि उनके चेहरों पर खुशी झलक रही थी। इसकी वजह और कुछ नहीं, बल्कि उन्हें चिह्नित दुकानों के बदले दूसरे स्थान दे दिए गए थे। इस व्यवस्था से दुकानदार खुश थे कि पुलिस ने जिस क्रम से दुकानें हटवाईं, उसी क्रम से उन्हें जगह भी दे दी गई। तिराहे के पूर्वी साइड में स्थित दो दुकानदारों को पुलिस चौकी की जगह दे दी गई । वहीं तीसरे दुकानदार को दो फोटो स्टेट की दुकानों के बराबर में खाली पड़ी जगह दी गई। एक दुकानदार को कुछ और आगे जगह दी गई है। बाकी एक होटल समेत दो दुकानों को तिराहे से दक्षिण दिशा में सड़क किनारे की जगह दी गई है। इस स्थान पर तीन खोखे अवैध रूप से बने थे, उन्हें हटवाने के लिए दोपहर के समय सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव और इंस्पेक्टर सिविल लाइंस देवेश पुलिस बल के साथ पहुंचे। फिर नगर पालिका से जेसीबी मंगवाई गई और तीनों खोखे हटवाकर फिंकवा दिए गए। इन्हें हटवाने के दौरान खोखा स्वामियों और पुलिस की नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने उनकी एक नहीं चलने दी।
विज्ञापन

इधर, बाकी चिह्नित दुकानें तोड़ने के लिए दुकानदार सुबह से ही जुट गए। शाम तक उन्होंने दुकानों के शटर और बाकी सामान निकाल लिया। अब सिर्फ दुकानों की दीवारें और छत रह गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि कल शाम तक यह दुकानें भी पूरी तरह से हटा दी जाएंगी और ट्रैफिक के लिए रास्ता साफ कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ढहाई जाएगी एक और पुलिस चौकी
एसएसपी अशोक कुमार ने एक और पुलिस चौकी हटाने का निर्णय लिया है। उनके मुताबिक वह शहर में ऐसी व्यवस्था कर देंगे, जिससे लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिले। उनके अभियान में शामिल पुलिस लाइन चौराहे पर स्थित चौकी हटाई जाएगी। इसे तिराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल करने के लिए बनवाया गया था।

------------
किराए पर उठे थे अतिक्रमण में बने खोखे
पुलिस द्वारा हटवाए गए खोखों की अलग कहानी है। पहले तो तीनों खोखे अतिक्रमण में बने। इनमें दो खोखे एक व्यक्ति के पास थे। एक खोखा वह स्वयं चलाता था और दूसरा खोखा किराए पर दे रखा था। पुलिस ने तीनों खोखे हटवाकर सामने वाले दुकानदारों को जगह दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed