{"_id":"5b3257484f1c1bb0318b8c7d","slug":"201530025800-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किशोर समेत दो की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में किशोर समेत दो की जान गई
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Wed, 27 Jun 2018 04:50 PM IST
विज्ञापन
deadbody
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार सुबह गाय चराने निकले एक किशोर की पिकअप की टक्कर से मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने गाड़ी कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया है। इधर, सहसवान इलाके में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
यह हादसा सहसवान कोतवाली क्षेत्र में जरीफनगर रोड पर ग्राम नगला चोई के पास हुआ। सोमवार देर शाम किसी अज्ञात वाहन ने एक 40 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर से गुजर रही पुलिस घायल युवक को स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रात करीब 12 बजे घायल ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया।
मूसाझाग। थाना क्षेत्र के ग्राम सैजनी निवासी नरेंद्र मिश्रा का 13 वर्षीय पुत्र मोनू मंगलवार सुबह करीब सात बजे गाय चराने जंगल की ओर जा रहा था। तभी गांव से आई पिकअप ने किशोर को टक्कर मार दी, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर किशोर के परिजन मौके पर पहुंच गए और उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र दातागंज ले गए। उसके बाद मोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार वालों के मुताबिक जिस पिकअप से टक्कर लगी थी, वह ककोड़ा गांव से बारात लेकर आई थी। मृतक के ताऊ सुरेंद्र मिश्रा ने गाड़ी मालिक अहलकार निवासी ककोड़ा समेत दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मृतक का पिता हरियाणा में मेहनत-मजदूरी करता है। हादसे के वक्त किशोर के पिता घर पर मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल
उझानी। बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव नैथुआ निवासी किशनलाल (65) और उसका धेवता जयसिंह (35) बाइक से मंगलवार दोपहर में बदायूं के लिए चले। रास्ते में गांव संजरपुर के पास बाइक फिसल जाने से दोनों लोग घायल हो गए। घायलों में वृद्ध किशनलाल की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा मुजरिया-कछला रोड पर तेज रफ्तार जायलो ने बाइक सवार एटा में मोहल्ला दिनेशनगर निवासी 45 वर्षीय बंटी को रौंद दिया। बंटी के सिर और पैरों में गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।