फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कहीं परेशानी में न डाल दे यह गर्मी...सामान्य जनजीवन हुआ प्रभावित

कहीं परेशानी में न डाल दे यह गर्मी...सामान्य जनजीवन हुआ प्रभावित

Sat, 26 May 2018 12:28 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
कहीं परेशानी में न डाल दे यह गर्मी...सामान्य जनजीवन हुआ प्रभावित
फोटो-26,27
विज्ञापन


कहीं परेशानी में न डाल दे यह गर्मी...सामान्य जनजीवन हुआ प्रभावित
दिन भर चली गर्म हवा, खूब खरीदे जा रहे हैं पंखे-कूलर
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शुक्रवार को दिन भर गर्म हवाएं चलती रहीं। रिकार्ड तोड़ गर्मी पड़ने से सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए लोग पंखें, कूलर आदि की ज्यादा खरीदारी भी करने में लगे हैं। उमस भरी गर्मी के कारण लोग काफी परेशान हैं।
कई दिन से तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है। आज बदायूं का तापमान अधिकतम 42 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 10 बजे के बाद गर्म हवा चलने लगी। सो जो भी लोग घरों से निकले वह चेहरे को कपड़े से ढके थे। चूंकि गर्मी के साथ उमस भी ज्यादा हो रही है। इसलिए लोग पसीने में नहा जाते हैं। गर्मी से राहत मिले इसके लिए लोग बिजली से चलने वाले पंखों और कूलर को ज्यादा खरीद रहे हैं। गर्मी के चलते सामान्य जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। लोगों का कहना है कि भीषण गर्मी की वजह से कोई काम नहीं हो पाता है।
विज्ञापन

--
नींबू-पानी की हो रही है खूब बिक्री
बदायूं। गर्मी और लू से बचने के लिए लोग नींबू पानी खूब पी रहे हैं। लोगों का कहना है कि लू से बचने को नींबू पानी बहुत जरूरी है। नहीं तो बीमारी भी उन्हें चपेट में ले सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
जहां मिलता है पेड़ बैठ जाते हैं वहीं पर
बदायूं। देखा गया है कि दूरदराज से अपने काम के लिए जिला मुख्यालय आने वाले लोग जहां कहीं भी पेड़ की छांव मिलती है। वहीं पर बैठ जाते हैं। धूप का असर कम होने के बाद ही गंतव्य को रवाना होते हैं। लोग कहते भी हैं पेड़ों के नीचे बैठने से काफी राहत भी मिल जाती है।
.........
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed