फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   सड़क पर फैली बजर ने ली तीन लोगों की जान

सड़क पर फैली बजर ने ली तीन लोगों की जान

Mon, 07 May 2018 09:08 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 09:08 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर फैली बजर ने ली तीन लोगों की जान
बॉटम....
विज्ञापन

फोटो--26, 27
सड़क पर फैली बजरी भी बनी हादसे की वजह
बजरी पर फिसली थी बाइक, इसी समय प्राइवेट बस ने तीनों को रौंद दिया
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। तीन बाइक सवारों की मौत का कारण सड़क पर फैली बजरी भी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतकों की बाइक तेज गति में थी। किसी वाहन को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक सड़क किनारे फैली बजरी पर चढ़ गई थी, इससे वह फिसल गई। बाइक संभाल पाते उससे पहले प्राइवेट बस ने तीनों लोगों को रौंद दिया।
जिस स्थान पर यह हादसा हुआ था उससे पहले गल्ला गोदाम है। गल्ला गोदाम में गेहूं उतारने के लिए दर्जनों ट्रक सड़क किनारे खड़े थे। दूसरी साइड में एक सीमेंट स्टोर है। उसी में बजरी, बजरफुट की बिक्री होती है। सीमेंट स्टोर की काफी बजरी सड़क पर फैलकर सड़क पर आ गई है। हादसे के दौरान दर्जनों ट्रक चालक एफसीआई गोदाम के गेट पर खड़े थे। ट्रक चालकों के मुताबिक तीनों बाइक सवार उसावां की ओर से आ रहे थे और शहर की ओर जा रहे थे। उन्होंने किसी वाहन को बचाने का प्रयास किया था। इस चक्कर में उनकी बाइक दूसरी तरफ चली गई और बजरी पर चढ़कर अनियंत्रित हो गई। बाइक सवारों ने संभलने का प्रयास भी किया था लेकिन तब तक प्राइवेट बस ने उनको अपनी चपेट में लेकर कुचल दिया। उन ट्रक चालकों ने ही पुलिस को सूचना दी। वह बाइक सवारों को उठाने के लिए दौड़े कि तब तक दिनेश और रामवीर ने मौके पर दम तोड़ दिया। सूरजपाल में कुछ सांसें चल रहीं थीं। लोगों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन

---
चार भाइयों में सबसे फुर्तीला था दिनेश
ग्राम काजी खेड़ा निवासी सुरेशपाल के चार बेटों में दिनेश सबसे बड़ा था। वह परिवार में सबसे फुर्तीला था। प्रत्येक कार्य को भाग दौड़ करके निपटा लेता था। उसकी शादी नहीं हुई थी लेकिन उसके छोटे भाई देवेंद्र और गुड्डू की शादी हो चुकी है। सबसे छोटा भाई गंटे है। उसकी भी शादी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
‘मेरे बेटे को रामवीर ने मार दिया’
हादसे में मरे दिनेश के पिता सुरेश पाल पोस्टमार्टम हाउस पर दूसरे मृतक रामवीर पर शराब पिलाने का आरोप लगा रहे थे। वह रो-रोकर कह रहे थे कि रामवीर ने ही दोनों लोगों को शराब पिलाई थी और खुद भी पी थी। अगर यह लोग शराब के नशे में नहीं होते, तो शायद हादसा नहीं होता। तीनों शराब के नशे में थे या नहीं, यह तो जांच का विषय है। --

दातागंज विधायक ने व्यक्त की संवेदना
सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सुनते ही दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भइया तुरंत जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने हादसे पर संवेदना व्यक्त करते हुए पुलिस से तुरंत कार्रवाई करने को कहा। मृतकों के परिवार वालों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed