फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   देवी मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़, गूंजे जयकारे

देवी मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़, गूंजे जयकारे

Mon, 19 Mar 2018 01:03 AM IST
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
देवी मंदिरों में जुटी भक्तों की भीड़, गूंजे जयकारे
देवी जी की पूजा-अर्चना। - फोटो : अमर उजाला
देवी मंदिरों में गूंजे जयकारे
विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर मनौती मांगी
बदायूं। नवरात्र के पहले दिन रविवार को देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिरों में पूरे दिन घंटे ओर घड़ियाल गूंजतेे रहे। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन नजर आयी। पूजा करने के साथ ही सुखी जीवन के लिए मां से मन्नत मांगीं। घरों में भी कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना की गई।
पूजा अर्चना को लेकर लोगों में अटूट श्रद्धा दिखी। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां की पूजा करने के साथ साथ अन्य देवी देवताओं की भी पूजा की। श्रद्धालुओं में महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। मंदिरों को काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया है। शहर के सबसे प्राचीन सिद्धपीठ नगला मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। काफी संख्या में लोग व्रत भी रहे। घरों में पूजन-अर्चन का सिलसिला सुबह से ही प्रारंभ हो गया। आदि शक्ति मां दुर्गा देवी मंदिर, नवाब नौबत राय मंदिर, मठिया वाली मां का मंदिर समेत सभी मंदिरों में श्रद्धआलुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन

-----------------
डटे रहे सुरक्षाकर्मी
नवरात्र पर नगला मंदिर के साथ ही सभी प्रमुख मंदिरों में पुलिस की व्यापक व्यवस्था रही। इस बार भी सभी मंदिरों पर महिला पुलिस कर्मी सहित सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
नवरात्र आते ही फलों के दाम बढ़े
नवरात्र का असर फलों के दामों पर भी दिखा। आम दिनों की अपेक्षा केला 50 से 60 रुपये दर्जन, सेब 100 से 120 रुपये, अंगूर 70 से 80 रुपये, संतरा 40 से 50 रुपये, पपीता 40 रुपये, अमरूद 30 से 35 रुपये किलो बिका।
-----------
नौबत राय मंदिर में भगवती का दरबार सजा, अखंड ज्योति जलाई
बदायूं। चित्रांश कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से शहर के मोहल्ला पटियाली सराय स्थित नवाब नौबत राय मंदिर में नवरात्र के अवसर पर भगवान चित्रगुप्त और मां दुर्गा का दरबार सजाया गया। यहां नौ दिन अखंड ज्योति जलाई जाएगी, जिसे पहले दिन विद्युत विभाग के एसई मधुप श्रीवास्तव और उनकी पत्नी सीमा श्रीवास्तव ने प्रज्ज्वलित किया।

इस मौके पर श्रीवास्तव ने कहा कि कड़ी मेहनत व पक्का इरादा रखकर शिक्षा ग्रहण करने वाले बच्चे संस्कारवान बनते हैं। पत्नी सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि गुरु के साथ अपने माता-पिता को सर्वोपरि मानकर शिक्षा ग्रहण करने वाले वाले बच्चे अच्छे समाज की नींव रखते हैं। समिति के जिला संयोजक आजाद चंद्र सक्सेना ने बताया कि नवरात्र के अंतिम दिन मंदिर में कन्याभोज कराया जायेगा। इस मौके पर निर्दोष सक्सेना, राजीव रायजादे, अशोक सक्सेना, वीरेंद्र कुमार, राजेंद्र मोहन सक्सेना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed