फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   दीयों और मोमबत्ती की रोशनी से जगमगा उठा ‌जिला

दीयों और मोमबत्ती की रोशनी से जगमगा उठा जिला

Sat, 21 Oct 2017 12:22 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
दीयों और मोमबत्ती की रोशनी से जगमगा उठा जिला
‌दिवाली के रंग। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं। अंधेरे पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व दीपावली गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। घरों की छतों के मुंडेर के साथ स्वागत द्वारों पर दीपों की सुंदर कतार और टिमटिमाती रंग-बिरंगी लाइटों ने जहां रोशनी बिखेरी, वहीं आतिशबाजी की रंगीन चकाचौंध से महानगर गुलजार रहा। देर रात तक उत्सव और उमंग का माहौल छाया रहा। लोगों ने एक दूसरे को मुंह मीठा कराते हुए दिवाली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

लंका विजय के बाद भगवान राम के अयोध्या आगमन की खुशी में मनाया जाने वाले इस त्योहार के प्रति लोगों का उत्साह चरम पर था। दिन भर की साफ-सफाई के बाद शाम ढलते ही घरों और प्रतिष्ठानों में समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी और शुभ के देवता भगवान गणेश का पूरे विधि विधान के साथ आवाहन किया गया। इसके बाद शुरू हुआ दीपों को सजाने का सिलसिला, जो देर शाम तक चलता रहा। हालांकि, पटाखों की गूंज दोपहर से सुनाई देने लगी लेकिन पूजन के बाद इसमें तेजी आ गई। देर रात तक पटाखों की ध्वनि नगर में गूंजती रही। आसमान मेें एक साथ छूटते सैकड़ों रॉकेट, अनार, घिरनी, फुलझड़ियां माहौल को खुशनुमा बना रहे थे। शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूजा-अर्चना कर व्यवसाइयों ने कामना की कि वर्ष भर उनके यहां ग्राहकों की रुझान उनकी ओर बना रहे। उपहार देकर बधाई देने का क्रम भी देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन

युवा मंच संगठन ने शहीद पार्क में एक दीया शहीदों के नाम कार्यक्रम के अंतर्गत 1001 दीये प्रज्वलित कर शहीदों को नमन किया। इस मौके पर युवा मंच संगठन संस्थापक ध्रुवदेव गुप्ता, हिमांशू साहू, शिवम साहू, पुष्पेंद्र मिश्रा, सुमित यादव, दीपक कुमार, दिपांशू साहू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय संगोष्ठक संस्था के संयोजक अमन शर्मा के नेतृत्व में दिवाली की शाम को शहीद स्थल पर दीपदान करके शहीदों को नमन किया गया। संस्था संयोजक अमन मयंक शमा, संस्था महिला सचिव सोनाली सक्सेना, दिनेश चंद्र शर्मा, गीता शर्मा, गौरव पाठक, अंजलि मिश्रा, अजीत शंखधार मौजूद रहे। इस मौके पर ग्रामीण इलाकों में भी दिवाली की धूम रही। बिसौली, आसफपुर, वजीरगंज, बिल्सी में दिवाली की धूम रही।
वजीरगंज के पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोठा ने शिक्षा ही नहीं संस्कार के क्षेत्र में एक नई इबादत लिखते हुए पिछले साल की तरह इस वर्ष भी दिवाली मनाई गई। विद्यालय प्रधानाध्यापक नेत्रपाल सिंह चौहान, शिक्षक डॉ. मनोज कुमार वार्ष्णेय, महेंद्र सिंह, शेषपाल सिंह, वेदपाल सिंह मौजूद रहे।
कुवरगांव। दिवाली पर थाना परिसर में बच्चों के लिए मिष्ठान का वितरण किया गया।
------------
दिवाली को भी जम कर हुई खरीदारी
दिवाली को भी शहर के बाजार सुबह से ही सज गए। खरीदार भी सुबह से बाजार मेें निकलने शुरू हो गए और यह क्रम शाम तक चलता रहा। गुरुवार को सर्वाधिक भीड़ लाइ-गट्टा, मिठाई और पटाखों की दुकानों पर देखने को मिली। सूखी मिठाइयों, ड्राई फ्रूट्स और बेसन व मोतीचूर के लड्डू के प्रति लोगों का विशेष रुझान दिखा।
----
खूब बिके गेंदा और गुलाब के फूल
गुरुवार को फूलों का बाजार भी गर्म रहा। कमल के फूल की तो बाकायदा बोली लग रही थी। जो पहले 20 से 40 रुपये तक छोटी माला का रेट था, वो गुरुवार को 70 रुपये तक पहुंच गया। शाम होते-होते बाजार से गुलाब के फूल गायब हो गए। घरों को सजाने के लिए बनावटी फूलों और गुलदस्तों की दुकान पर भी भारी भीड़ देखी गई।

0000
0000
दिवाली पर कड़ी सुरक्षा, दमकल मुस्तैद
बदायूं। दिवाली पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा। एसएसपी के आदेश पर क्षेत्राधिकारी और थाना पुलिस अपने-अपने क्षेत्रों में देर रात तक गश्त करते दिखे। पटाखों के बाजार के पास दमकल टीमें भी तैनात रहीं। प्रशासन की सख्ती के कारण इस बार आतिशबाजी बेचने वाले मनमानी नहीं कर सके। त्योहार से दो दिन पहले लाइसेंस जारी किए गए। वह भी सीमित और जांच करके। दिवाली पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसएसपी चंद्रप्रकाश ने दो दिन पहले सभी सीओ और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में गश्त करने और त्योहार पर हंगामा करने वालों पर नजर रखने का आदेश दिए थे। इसका असर भी दिवाली पर देखने को भी मिला। दिवाली पर पुलिस क्षेत्रों में गश्त करती नजर आई। शहर के गांधी ग्राउंड में दमकल टीम मुस्तैद रही। एसपी सिटी कमल किशोर, सीओ सिटी वीरेंद्र सिंह यादव भी शहर में भ्रमण करते दिखाई दिए। पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच दिवाली का त्योहार जिले भर में धूमधाम से मनाया गया। कई जगहों पर छिटपुट मारपीट की वारदातें हुई पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर घर भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed