{"_id":"59c6a4674f1c1b28688b62b7","slug":"201506190439-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जे में संलिप्त पाए गए अधिकारियों पर भी होगी कारवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जे में संलिप्त पाए गए अधिकारियों पर भी होगी कारवाई
Updated Sat, 23 Sep 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। जिले में जमीन पर अवैध कब्जों को लेकर प्रभारी डीएम महेंद्र सिंह ने सक्रियता दिखाई है। शनिवार को एंटी भूमाफिया की बैठक में उन्होंने आदेश दिया है कि सभी विभाग अभियान चलाकर अपनी-अपनी विभागीय संपत्ति का ब्यौरा 15 दिन में उपलब्ध कराएं और अवैध कब्जे वाली जमीन को चिह्नित कर तत्काल कब्जा हटवाया जाए।
कलक्ट्रेट स्थित सभाकक्ष में प्रभारी डीएम महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में एंटी भूमाफिया की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षा, वन विभाग अपनी जमीन का सत्यापन कराकर अवैध अतिक्रमण तत्काल हटवाएं। एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स में जो भी अधिकारी, कर्मचारी लिप्त पाए जाएं, तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रत्येक विभाग तहसील स्तर पर प्रारूप पर सूचना भरकर प्रतिदिन पोर्टल पर फीड करें और एफआईआर दर्ज कराकर कार्रवाई की जाए। भूमाफिया की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव, डीएचओ आरएन वर्मा, बीएसए प्रेमचंद्र यादव, एसडीएम समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।