फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   200 houses lost power due to transformer explosion

Budaun News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से 200 घरों की बत्ती गुल

Tue, 10 Jun 2025 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
200 houses lost power due to transformer explosion
उझानी में फुंके ट्रांसफार्मर को ठीक करते विद्युत कर्मी। संवाद
उझानी। स्टेशन रोड पर शिवशक्ति मंदिर के पास रखा ट्रांसफाॅर्मर रविवार आधी रात को फुंक गया। कर्मचारियों ने सोमवार सुबह केबल बदलकर उसे ठीक करने की कोशिश की तो कामयाबी नहीं मिली। इसके चलते मिल कंपाउंड इलाके के करीब 200 परिवारों को शाम तक बिजली नसीब नहीं हो पाई।
विज्ञापन

श्रीनारायणगंज मोहल्ले के मिल कंपाउंड इलाके की बिजली सप्लाई के लिए दो ट्रांसफाॅर्मर लगे हैं। एक ट्रांसफाॅर्मर इंदिरा काॅलोनी के छोर पर तो दूसरा स्टेशन रोड पर शिवशक्ति मंदिर के पास लगा है। मंदिर के पास वाले ट्रांसफाॅर्मर में रविवार रात करीब 12 बजे तेज आवाज के साथ फॉल्ट हो गया।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने रात में ही विद्युत उपकेंद्र के कर्मचारियों को अवगत करा दिया। सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे कर्मचारियों यतेंद्रपाल सिंह, रामप्रकाश और सुभाषचंद्र ने उसे ठीक करने के लिए करीब एक घंटे तक मशक्कत की, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर नया ट्रांसफाॅर्मर मंगवाने के लिए एसडीओ प्रशांत वार्ष्णेय को अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ वार्ष्णेय ने बताया कि बदायूं से नया ट्रांसफार्मर मंगवाया गया है। रात तक उसे लगवा दिया जाएगा। जो ट्रांसफाॅर्मर खराब हुआ उसमें पिछले महीना भी खराबी आई थी। तब कर्मचारियों ने ठीक कर दिया था। ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से परेशान वेदप्रकाश गुप्ता ने बताया कि इलाके के करीब 200 घरों के लोगों को भीषण गर्मी के दौरान शाम तक परेशानी का सामना करना पड़ा। घरेलू कामकाज भी प्रभावित हुआ। इलाके में लोड के हिसाब से ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता कम है।
--
रात भर होते रहे फाॅल्ट, लोगों की नींद नहीं हो सकी पूरी
बदायूं। शहर से अंडरग्राउंड निकली बिजली की लाइन में बहेड़ी के पास रात नौ बजे फाॅल्ट आ गया। इस वजह से लगभग पूरे शहर की बिजली आपूर्ति लड़खड़ाई रही। टीम ने रात तीन बजे लाइन को ठीक किया तो लोकल फाॅल्ट शुरू हो गए। इस तरह लोगों की नींद पूरी नहीं हो सकी।
शहर में सपा शासन में अंडरग्राउंड केबल बिछाई गई थी। इस लाइन की गुणवत्ता ठीक न होने की वजह से आए दिन कहीं न कहीं फाॅल्ट आता रहता है। इसकी मरम्मत करने में भी विद्युत निगम के कर्मचारियों को समय लग जाता है। रविवार रात बहेड़ी के पास अंडरग्राउंड लाइन में फाॅल्ट आ गया। इसके बाद कर्मचारियों ने खोदाई कर केबल को ठीक करने का प्रयास किया।
इस दौरान जैसे ही लाइन ठीक हुई, अचानक बिजली का लोड बढ़ जाने से फिर फाॅल्ट हो गया। इस तरह रात में चार से पांच बार बिजली की कटौती हुई। इससे करीब 18 हजार लोगों की नींद पूरी हो सकी। सुबह तीन बजे विद्युत निगम के कर्मचारियों ने लाइन को ठीक किया।

इसके बाद लोड पड़ने से कई मोहल्लों में फाॅल्ट आ गए। अंतत: सोमवार दिन में तीन बजे के बाद सभी लाइनों को दुरुस्त किया जा सका। एसडीओ सुमित कुमार साहू ने बताया कि बहेड़ी में अंडरग्राउंड फॉल्ट आने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित रही। संवाद
--
इन मोहल्लों में रहा बिजली का संकट
जोगीपुरा, शिवपुरम, लावेला चौक, लोटनपुरा, छह सड़का, सराफा बाजार, मीराजी चौकी, सैय्यदबाड़ा, वेदोटोला, पंजाबी मोहल्ला, चामीर, सोथा, जिला अस्पताल आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed