फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   20 thousand rupees were cheated in the name of getting a contract job, rape was also done

Budaun News: संविदा की नौकरी दिलाने के नाम पर 20 हजार ठगे, दुष्कर्म भी किया

Tue, 03 Jun 2025 12:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
20 thousand rupees were cheated in the name of getting a contract job, rape was also done
बिल्सी। एक महिला से संविदा पर नौकरी दिलाने के नाम पर पालिका के दो प्राइवेट कर्मचारियों ने 20 हजार रुपये ले लिए। आरोप है कि युवती के साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता ने इस मामले में न्यायालय की शरण ली है। न्यायालय ने उक्त प्रकरण की जांच कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है।
विज्ञापन

पीड़िता ने कोर्ट में दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि करीब छह माह पूर्व नगर पालिका बिल्सी के गेट पर खड़ी होकर राम बारात देख रही थी। वहीं उसकी मुलाकात पालिका के आउटसोर्स कर्मचारी अर्जुन और नन्हें उर्फ फूल सिंह से हुई। उन्होंने बताया कि पालिका में संविदा पर एक महिला कर्मचारी की जरूरत है। दोनों खुद केे चेयरमैन से अच्छे संबंध होने की बात कही। पीड़िता से कहा कि चेयरमैन के जन्मदिन पर उन्हें 20 हजार रुपये गिफ्ट कर दो तो हम तुम्हें संविदा की नौकरी पर लगवा देंगे। उसने 31 दिसंबर 2024 को अपनी मां से 20 हजार रुपये लेकर पालिका अध्यक्ष के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रखी पार्टी में शामिल हुई। वहां उससे आउटसोर्स कर्मियों ने 20 हजार रुपये ले लिया। फिर रैनबसेरा में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का वीडियो भी बना लिया। आरोपियों ने वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। उसने बिल्सी पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। पीड़िता ने परेशान होकर न्यायालय की शरण ली। कोर्ट ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस को कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसओ मनोज कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed