फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   20 buses to be added to Delhi route for Diwali

Budaun News: दीपावली के लिए दिल्ली रूट पर बढ़ाई जाएंगी 20 बसें

Tue, 30 Sep 2025 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
20 buses to be added to Delhi route for Diwali
रोडवेज स्टैंड से संचालित हाेती रोडवेज बसें। संवाद
बदायूं। दीपावली का त्योहार जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे-वैसे दिल्ली-बदायूं रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। इसको देखते हुए परिवहन निगम के अधिकारियों ने रूट पर बसों के बढ़ाने के लिए रूटचार्ट तैयार किया है। जल्द ही इस रूट पर 20 बसों का संचालन शुरू किया जाएगा। इससे यात्रियों को आवागमन में असुविधा नहीं होगी।
विज्ञापन

जिले के तमाम लोग दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद आदि में नौकरी करते हैं। इनमें कुछ स्वरोजगार करते हैं तो अधिकतर लोग निजी कंपनियों में नौकरी करते हैं। त्योहार के नजदीक आते ही इन लोगों का लौटना शुरू हो गया है। दिल्ली-बदायूं रूट पर आने-जाने का साधन रोडवेज बसें हैं। दिल्ली-बदायूं के लिए कोई ट्रेन सुविधा नहीं है। इससे रोडवेज बसों पर ही पूरा लोड है।
विज्ञापन

20 अक्तूबर को दीपावली मनाई जाएगी। इस त्योहार के चलते करीब 10 दिन पहले रोडवेज बसों में भीड़ शुरू हो जाएगी। त्योहार पर यात्रियों को गत वर्षो में काफी समस्या का सामना करना पड़ा। यात्रियों को सीट नहीं मिली। लोगों को दिल्ली से बदायूं तक का सफर बस में खड़े-खड़े तय करना पड़ा। इस समस्या को देखते हुए परिवहन निगम के एआरएम राजेश पाठक ने 20 रोडवेज बसें बढ़ाने का फैसला लिया है। साथ ही चालकों और परिचालकों को निर्देश दिए हैं कि इस रूट पर किसी यात्री को असुविधा का सामना न करना पड़े। जितनी सीट हैं, उतने ही यात्रियों को बस में बैठाएं। शेष यात्रियों को अन्य बसें लाएंगी। इससे यात्रियों को समस्या नहीं होगी और उन्हें अपनी मंजिल मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------

पूछताछ केंद्र पर मिलेगी जानकारी
रोडवेज स्टैंड पर बना पूछताछ केंद्र पर यात्रियों को बसों की पूरी जानकारी दी जाएगी। इसके लिए अभी से तैयारियां तेज कर दी गईं हैं, जिससे दिल्ली आने जाने वाले लोगों को किसी प्रकार की समस्या न हो।


कोट,

त्योहार पर रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ बढ़ जाएगी। दिल्ली रूट से अच्छा राजस्व मिलता है। इससे दिल्ली-बदायूं रूट पर 20 रोडवेज बसों को और लगाया जाएगा। इसके बाद भी आवश्यकता पड़ी तो बसों की संख्या और भी बढ़ा दी जाएगी। - राजेश पाठक, एआरएम परिवहन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed