फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   2.28 crore to 762 girls will be dealt Czech

762 कन्याओं को बांटे जाएंगे 2.28 करोड़ के चेक

Sun, 14 Aug 2016 11:44 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Sun, 14 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
डीएमए सीडीओ ने कन्या विद्या धन वितरण की तैयारियों का लिया जायजा
 कन्या विद्याधन योजना के तहत जिले के 80 विद्यालयों की 762 मेधावी छात्राओं को मुख्य अतिथि प्रदेश के युवा कल्याण, वाह्य सहायतित परियोजना व समग्र ग्राम विकास राज्यमंत्री और जनपद प्रभारी मंत्री रामकरन आर्य दो करोड़, 28 लाख, 60 हजार रुपये के चेक वितरित करेंगे। 
रविवार को कलक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में देर शाम जिलाधिकारी सीपी त्रिपाठी ने सीडीओ प्रताप सिंह भदौरिया, एडीएम प्रशासन अशोक कुमार श्रीवास्तव, एडीएम वित्त राजेंद्र प्रसाद यादव सहित अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर कन्या विद्याधन योजना के तहत चेक वितरण समारोह की तैयारियों का जायजा लिया। 16 अगस्त मंगलवार को दास डिग्री कॉलेज में प्रात: 11 बजे आयोजित होगा। प्रति चयनित छात्रा को तीस तीस हजार रुपये के चेक वितरित किए जाएंगे। चेक वितरण समारोह के विशिष्ठ अतिथि प्रदेश के ग्राम्य विकास विभाग के राज्यमंत्री ओमकार सिंह यादव होंगे और अध्यक्षता प्रदेश के पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम के अध्यक्ष बनवारी सिंह यादव करेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम संविदा सलाहकार बोर्ड केे अध्यक्ष राज्यमंत्री मौलाना डाक्टर यासीन अली उस्मानी के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधि भी शिरकत करेंगे। चेक वितरण कार्यक्रम में शहर के राजाराम, पार्वती कन्या इंटर कालेज, केदारनाथ और राजकीय कन्या इंटर कालेज की लगभग दो सौ छात्राओं के साथ ही जनपद के कुल 80 विद्यालयों की 762 कन्याओं को चेक वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने छात्राओं को लाने और पहुंचाने, पेयजल व्यवस्था, पार्किंग, सजावट एवं अतिथियों के स्वागत आदि के संबंध में संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। सुरक्षा व्यवस्था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील सक्सेना द्वारा सुनिश्चित कराई जाएगी और नगर मजिस्ट्रेट अजय कुमार श्रीवास्तव और डीआरओ दोनों अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के साथ अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों एवं विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 
विज्ञापन

कन्या विद्याधन योजना में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 513, उप्र संस्कृृति शिक्षा परिषद की 29, उप्र मदरसा परिषद की 29, सीबीएसई बोर्ड की 143 तथा आईसीएसई बोर्ड की 48 कुल 762, कक्षा 12 उत्तीर्ण करने वाली मेधावी पात्र छात्राओं को कन्या विद्याधन वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, बीएसए प्रेमचंद्र,  जिला समाज कल्याण अधिकारी एनके पाठक आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed