फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   कलश यात्रा मे शामिल झांकियों ने मोहा मन

कलश यात्रा मे शामिल झांकियों ने मोहा मन

Fri, 03 May 2019 01:38 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा मे शामिल झांकियों ने मोहा मन
सहसवान (बरेली)। श्री कामेश्वर नाथ बाबा मंदिर सैफुल्लागंज में देव प्रतिमाओं की स्थापना से पूर्व नगर में बैंड बाजों और आकर्षक झांकियों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई। मंदिर से शुरू हुई शोभायात्रा मोहल्ले में भ्रमण के बाद गोपालगंज, नवादा, कोतवाली, मुख्य बाजार चौराहा, बिसौली बस स्टैंड होते हुए मंदिर पर पहुंचकर विसर्जित हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे काली अखाड़ा, उसके बाद श्री गणेश, मां दुर्गा, राधा कृष्ण, बाला जी महाराज, बजरंग वली, विष्णु भगवान, मां लक्ष्मी, शिव परिवार, श्रीराम दरबार समेत आकर्षक देव प्रतिमाएं और इसके बाद सिर पर कलश रखे पीतवस्त्रधारी महिलाएं व बैंड की धार्मिक धुनों पर थिरकते अबीर गुलाल उड़ाते युवाओं की टोली शामिल थी। कलश यात्रा के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बाद हवन पूजन कर देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपंन हुआ। कार्यक्रम संयोजक शचि प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर पर भंडारे का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस मौके पर सतीश पाठक, अम्बरीश वर्मा, पीयूष माहेश्वरी, निशांत राठी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed