{"_id":"5b2407944f1c1b254d8b6a6f","slug":"191529087892-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम की जांच में सड़क निर्माण में अनियमितताओं की पुष्टि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम की जांच में सड़क निर्माण में अनियमितताओं की पुष्टि
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम की जांच में सड़क निर्माण में अनियमितता की पुष्टि
रजी चौराहे से झंडे वाली मस्जिद तक बन रहीं है इंटरलॉकिंग सड़क
ईओ को दिए ठेकेदार को काली सूची में डालने के आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। शहर के मोहल्ला रजी चौराहे से झंडे वाली मस्जिद तक बन रही सड़क में घटिया इंटरलॉकिंग ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है। डीएम दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीए दातागंज की जांच में निर्माणाधीन सड़क में प्रयुक्त की जा रहीं इंटरलाकिंग ईंटों की क्वालिटी संतोषजनक नहीं पाई गई। एसडीएम की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने ईओ को सड़क उखड़वाकर पुन: बनवाने और ठेकेदार को काली सूची में डालने के आदेश दिए हैं।
शहर के मोहल्ला रजी चौराहे से झंडे वाली मस्जिद तक लाखों की लागत से इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कराया जा रहा। उसमें जो ईटें प्रयुक्त की जा रहीं थीं वे बेहद घटिया थीं। ईंटों के आपस में टकराने पर वह टूट रहीं थीं। मोहल्ले के लोगों ने इस पर जोरदार प्रदर्शन किया। पूरे मामले से डीएम दिनेश कुमार सिंह को अवगत कराया। लोगों ने पत्र देकर सड़क में प्रयुक्त हुई निर्माण सामग्री की जांच की मांग की। डीएम ने मामले को गंभीरता से लिया। उन्होंने दातागंज के एसडीएम को स्थलीय जांच को भेजा। एसडीएम ने स्थलीय जांच कर 10 जून को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।
एडीएम ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि उक्त निर्माणाधीन सड़क पूर्व में उसी स्थान पर निर्मित सड़क को बिना उखाड़े ही उसी के ऊपर बनायी जा रही है। निर्माणाधीन सड़क की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पायी गई है।
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन अजय कुमार श्रीवास्तव की ओर से जारी पत्र के अनुसार जांच रिपोर्ट के आधार पर डीएम ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि निर्माण कार्य को तत्काल उखड़वाकर पुन: सड़क का निर्माण अपनी उपस्थिति में कराएं। साथ ही संबंधित ठेकेदार को काली सूची में डालने की कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
---
अन्य कार्यों की हो सकती है जांच
बदायूं। शहर में कई अन्य मुहल्लों में भी सड़कों का निर्माण कराया गया है। चर्चा है कि डीएम द्वारा उन सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता की भी जांच कराई जा सकती है। इस बात की प्रशासन में जोरों पर चर्चा है।