{"_id":"5b2407924f1c1bda6e8b8404","slug":"191529087890-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद पर सख्त रहेगी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद पर सख्त रहेगी पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
Updated Sat, 16 Jun 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त बनाए रखने के लिए पुलिस ने कमर कस ली है। ईदगाह और मस्जिदों में पुलिस बल तैनात रहेगा। एसएसपी ने कहा है कि लापरवाही पाई गई तो जिम्मेदार को बक्शा नहीं जाएगा। त्योहार को शांतिपूर्ण निपटाने का प्रयास करें।
एसएसपी अशोक कुमार ने कहा कि ईद की सुरक्षा व्यवस्था के पहले से इंतजाम कर दिए गए हैं। जिले के प्रत्येक थाना कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक कर लोगों को समझा गया। उनसे कहा गया कि वे स्वयं त्योहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखें, अगर कोई अफवाह फैलाता हुआ दिखे या खुराफात करते हुए पता चले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। जिससे पुलिस समय पर उसके खिलाफ कार्रवाई कर सके। उन्होंने कहा, जिले में जहां-जहां ईदगाह और मस्जिद हैं, वहां पुलिस तैनात कर दी गई है। सभी थाना-कोतवाली की पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहेगी। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में अलग से पुलिस बल और पीएसी को लगाया गया है। होमगार्डों को भी सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एसएसपी ने कहा सुरक्षा के पूरे इंतजाम कर दिए गए हैं। अगर इसके बावजूद कोई विवाद करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और उसे जेल भेजा जाएगा।