फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Life term for three in teacher murder case

शिक्षक के अपहरण व हत्या कर लाश गायब करने पर तीन को उम्रकैद

Tue, 08 May 2018 08:26 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बदायूं Updated Tue, 08 May 2018 08:26 PM IST
विज्ञापन
Life term for three in teacher murder case
जेल
शिक्षक की अपहरण के बाद हत्या किए जाने की घटना में मुजरिम रहे दो सगे भाइयों समेत तीन को स्पेशल जज एससी-एसटी एक्ट अशोक कुमार सप्तम ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। सभी पर 20-20 हजार का जुर्माना भी लगाया है,जबकि एक आरोपी को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया है।
विज्ञापन

संभल जिले के थाना गुन्नौर क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी वीरेंद्र सिंह ने दो अगस्त 05 को रिपोर्ट लिखाई थी कि उनके भाई नरवीर सिंह प्राथमिक विद्यालय जाफरपुर में प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरत थे। 30 जुलाई 05 तो कुछ लोग नरवीर सिंह को रुपये देने के बहाने से बुलाकर ले गए थे। उन्हें जाते समय जाफरपुर के कई लोगों ने देखा था। बाद में वे लोग नरवीर को थाना सहसवान क्षेत्र के गांव कौल्हाई ले गए। नरवीर को उन्हीं के गांव के कुछ लोगों ने कौल्हाई में भी देखा था।
विज्ञापन

वीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब उनके भाई उस दिन घर नहीं लौटे तो हर संभावित स्थान पर तलाश किया, लेकिन कोई पता नहीं चला। वीरेंद्र ने भाई को गायब कर देने के मामले में गांव के ही ओमपाल, उमेश, भगवान स्वरूप पुत्रगण विद्याराम और मनोहर पुत्र छलेंद्र को नामजद किया था। वह आरोपियों के घर गया तो वह गायब थे। दो अगस्त को पुलिस ने उमेश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर नरवीर सिंह की लाश वजीरगंज-बिल्सी रोड पर सोत नदी के पास बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्पेशल जज अशोक कुमार सप्तम ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों का बारीकी से अवलोकन किया। अभियोजन की ओर से एडीजीसी रईस अहमद और बचाव पक्ष के अधिवक्ता की दलील को सुनने के बाद मुजरिम उमेश, ओमपाल और मनोहर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। तीनों पर 20-20 हजार का अर्थदंड भी लगाया। वहीं तीसरे भाई भगवान स्वरूप को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed