फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   अग्निकांड से तवाही, सात घर जले, गाय मरी

अग्निकांड से तवाही, सात घर जले, गाय मरी

Sat, 05 May 2018 09:00 PM IST
Updated Sat, 05 May 2018 09:00 PM IST
विज्ञापन
अग्निकांड से तवाही, सात घर जले, गाय मरी
फोटो 24,25
विज्ञापन

आग लगने से सात घर जले
सहसवान क्षेत्र के दीनापुर गांव की घटना, तीन मवेशी भी झुलसे
अमर उजाला ब्यूरो
सहसवान (बदायूं)।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दीनापुर में शनिवार दोपहर अचानक आग लगने से सात घरों की संपत्ति जलकर राख हो गई। अग्निकांड में एक गाय की जलकर मौत हो गई, जबकि तीन पशु गंभीर रूप से झुलस गए। तहसील प्रशासन ने अग्निकांड में हुई क्षति का आकलन किया और अग्नि पीड़ितों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का भरोसा दिया।
हादसा शनिवार दोपहर करीब दो बजे का है। ग्राम दीनापुर निवासी रामखिलाड़ी के घर में पड़े छप्पर में अचानक आग लग गई। उस समय तेज हवा चल रही थी, जिससे कुछ ही क्षणों में आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। ऊंची-ऊंची लपटें देखकर आस-पास के लोग आग बुझाने के लिए दौड़ पड़े। कुछ लोग आग बुझाने में जुट गए। वहीं कुछ लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ग्रामीण आग बुझा पाते, उससे पहले आग ने पड़ोसी दिनेश, सुखवीर, वीनेश, रजनेश, राजेश्वर सिंह और नेमसिंह के घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में ग्रामीणों के घरों में रखी नकदी, अनाज, कपड़ा, बर्तन, चारपाई आदि समेत घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं आग की चपेट में आने से वीनेश की गाय जलकर मर गई और बछिया व पड़िया गंभीर रूप से झुलस गई। इसके अलावा रजनेश का एक पशु झुलस गया। ग्रामीणों ने जैसे-तैसे आग पर काबू पाया। हादसे की सूचना मिलते ही तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, राजस्व निरीक्षक वीरेंद्र पाल, चेतेंद्र शर्मा, हल्का लेखपाल नदीम अहमद, लईकउददीन के साथ गांव पहुंच गए और आग से हुई क्षति का आकलन कराया। राजस्व विभाग की टीम ने घटना में करीब तीन लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

घटना के दौरान रामखिलाड़ी के घर में सात वर्षीय पुत्र मोहित, चार वर्षीय पुत्री रचना और दो वर्षीय पुत्री रविता सो रहे थे। ग्रामीणों और परिजनों ने जैसे-तैसे तीनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed