{"_id":"5a2585a24f1c1b78548c1182","slug":"191512408482-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने हराया था फात्मा को, हम कोर्ट जाएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने हराया था फात्मा को, हम कोर्ट जाएंगे
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
आबिद रजा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। सोत नदी किनारे बनाए जा रहे मैरिज हॉल टूटने के फरमान से तिलमिलाए पूर्व दर्जा राज्यमंत्री आबिद रजा ने सोमवार को प्रेसवार्ता कर भाजपा नेताओं और प्रशासन पर तीखे आरोप लगाए। कहा कि मुस्लिम वोटरों की लिस्ट गायब कर फात्मा रजा को हराने वाला प्रशासन भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहा है। वैध आईडी मौजूद होने के बाद भी हर मोहल्ले से तीन सौ यानि करीब नौ हजार मुसलमानों के वोट काट दिए गए। वह इस संबंध में डेटा इकट्ठा करके एसडीएम के खिलाफ कोर्ट जाएंगे।
अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस के जरिए आबिद रजा ने सात सवालों के जवाब भाजपा नेताओं से मांगे हैं। कहा कि भाजपा नेता निष्पक्ष चुनाव की बात करते हैं। बूथ नंबर 72 पर कैप्चरिंग की गई, जिसे प्रशासन ने मानकर वहां रीपोल कराया। दोबारा हुए मतदान में अधिकारियों की मदद से फर्जी पोलिंग कराई गई। आरोप लगाया कि गलत काम करने वाले जब ईमानदारी की बात करते हैं तो तरस आता है। शहर विधायक पर निशाना साधते हुए आबिद रजा ने कहा कि 2012 में उन्हें सोलह हजार वोटों से हराया था। इस बार मोदी जी के बदायूं में आने से उनकी लहर में चुनाव जीत गए हैं। अपने से वरिष्ठ नेता के चेयरमैन बनने से उन्हें राजनीतिक कद घटने का खतरा महसूस हो रहा है, इसके बाद ही वह बौखलाकर विरोधियों को फंसाने का काम कर रहे हैं।
मैरिज हॉल अवैध तरीके से बनाने बारे में उन्होंने कहा कि मामला कोर्ट में लंबित होने के बावजूद सिटी मजिस्ट्रेट को ध्वस्तीकरण का आदेश देने का कोई हक नहीं था। प्रेस कांफ्रेंस सिटी मजिस्ट्रेट को करनी चाहिए थी। उनके प्रवक्ता बनकर विधायक कर रहे हैं। विधायक को अपने पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए।