फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

Tue, 21 Nov 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार थमा, आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां
पंचायत उपचुनाव स्थगित
सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों के लिए मतदान कल
विज्ञापन

बदायूं। नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 22 नवंबर को होगा। इसके 48 घंटे पहले सोमवार शाम चुनाव प्रचार बंद हो गया। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां मंगलवार सुबह रवाना होंगी। यहां जिले की सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों मतदान के लिए मंगलवार को मंडी परिसर से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। बुधवार को जिले के 572 मतदान स्थलों पर मतदान होगा। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन की अग्निपरीक्षा शुरू हो जाएगी। मतदान के लिए सभी पोलिंग स्टेशन पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।
जिले की सात नगर पालिकाओं और 13 नगर पंचायतों पर अधिकतर जगहों पर भाजपा, सपा, बसपा, कांग्रेस और छोटे दल के प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। सभी जगहों पर निर्दलीय प्रत्याशियों की भी भरमार है। इसमें सबसे ज्यादा रुदायन में है। इस बार 454092 मतदाता वोट डालेंगे। इसमें 242313 पुरुष और 211779 महिलाएं मतदाता शामिल है। इसको लेकर जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है। चुनाव में पोलिंग पार्टियां बदायूं, उझानी, बिसौली, बिल्सी, सहसवान स्थानीय मंडी समिति से रवाना होंगी। मतदान कराने के बाद में जहां से रवाना हुई थी वहीं पर पीठासीन अधिकारी उन्हें वापस लेकर स्ट्रांग रूम में मतदान पेटिकाओं को जमा कराएंगे।
विज्ञापन

--
इतने बूथों पर पड़ेंगे वोट
नगर पालिका बदायूं में 54, नगर पालिका ककराला में 26, नगर पालिका बिसौली में 31, नगर पालिका उझानी में 53, नगर पालिका बिल्सी में 27, नगर पालिका सहसवान में 54, नगर पालिका दातागंज में 25 मतदेय स्थल हैं। वहीं नगर पंचायत कछला में 10, नगर पंचायत में उसहैत में 14, नगर पंचायत मुड़िया में 10, नगर पंचायत सखानूं में 10, नगर पंचायत इस्लामनगर में 32, नगर पंचायत कुवरगांव में 10, नगर पंचायत उसावां में 13, नगर पंचायत रुदायन में 10, नगर पंचायत वजीरगंज में 24, नगर पंचायत में गुलड़िया में 10 , नगर पंचायत सैदपुर में 14, नगर पंचायत अलापुर में 27, नगर पंचायत फैजगंज में 11 बूथों पर मतदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मतदान के दिन अवकाश
राज्य निर्वाचन आयोग ने निर्देश दिए है कि नगर निकाय सामान्य में मतदान 22 नवंबर को होगा। इसको लेकर सभी सरकारी, अर्द्ध सरकारी कर्मचारियों, व्यवसाय, उद्योग में कार्यरत कर्मचारियों को सार्वजनिक अवकाश है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने कहा कि 22 नवंबर को अधिकारी, व्यावसायिक, उद्योग स्वामियों से आदेशों का अनुपालन जरूर करें।
-----
थम गया पहले चरण का प्रचार प्रसार
बदायूं। जिले के सभी नगरीय निकाय में सोमवार को प्रथम चरण का प्रचार का शोर थम गया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने रोड शो और जनसंपर्क किया।

सोमवार शाम को पांच बजे प्रचार प्रसार बंद होते ही, प्रत्याशियों ने दो-दो, तीन-तीन लोगों की टोलियां बनाकर लोगों को जनसंपर्क करने का काम शुरू कर दिया है। उप निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शिता के साथ में संपंन हो इसके लिए सभी बूथों पर अधिकारियों को तैनात किया गया है। अगर अब कोई लाउडस्पीकर से प्रचार करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed