{"_id":"599dc7c24f1c1b76568b4770","slug":"191503512514-budaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणेश महोत्सव की तैयारियां तेज, आगरा से पहुंचीं प्रतिमाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणेश महोत्सव की तैयारियां तेज, आगरा से पहुंचीं प्रतिमाएं
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बदायूं। हर साल की तरह श्री गणेश महोत्सव इस साल भी धूमधाम से मनाया जाएगा। 25 से 31 अगस्त तक मनाए जाने वाले श्री गणेश महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। गजानन की आगरा से मुख्य प्रतिमा बदायूं पहुंच गई है। प्रतिमा को ब्राह्मण धर्मशाला में रखा गया है। छोटी गणेश प्रतिमाएं भी पहुंच गई हैं। 25 अगस्त को शोभायात्रा निकाली जाएगी और 31 अगस्त को गजानन की प्रतिमाओं का कछला गंगा घाट पर विसर्जन किया जाएगा।
श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में हर साल श्री गणेश महोत्सव मनाया जाता है। बुधवार को सेवा मंडल की ब्राह्मण धर्मशाला में हुई बैठक में तैयारियों पर चर्चा की गई। श्री गणेश शोभायात्रा की जिम्मेदारी नितेष वार्ष्णेय, पंकज शर्मा और मनोज गुप्ता को दी गई है। पंडाल व्यवस्था सुनील वार्ष्णेय, मनोज वैश्य संभालेंगे। कथा व्यास के आवास की व्यवस्था का जिम्मा सुनील गुप्ता को दिया गया है। वीर एकलव्य सेवा मंडल, राधा माधव सेवा मंडल, पटवा सेवा समिति, शिव शक्ति सेवा मंडल, बाल दुर्गा मंडल, लक्ष्मी नर सिंह सेवा मंडल, मां दुर्गा पूजा कमेटी महोत्सव में अपना पूरा सहयोग देंगे।
तैयारियों को लेकर हुई बैठक में वीरेंद्र वार्ष्णेय, चरनजीत मलिक, सुनील वार्ष्णेय, निर्दोष गुप्ता, गजेंद्र गुप्ता, मनोज वैश्य, संतोष गुप्ता, राकेश गुलाटी, नरेंद्र साहू, अवनेश साहू, राजीव जौहरी, सूर्य प्रताप सिंह, चंद्र प्रकाश सर्राफ, सनी चौहान, पूनम गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
--
बिल्सी में 25 से मनाया जाएगा गणेश महोत्सव
बिल्सी। नगर की श्री गणेश सेवा मंडल के तत्वावधान में सप्तम गणेश महोत्सव 25 अगस्त से नगर के थाना रोड पर स्थित मैदान पर धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर यहां तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सेवा मंडल के संयोजक राहुल शर्मा ने बताया कि 25 अगस्त को को सुबह भगवान गणेश प्रतिमा का अभिषेक किया जाएगा और शाम को भजन संध्या आयोजित की जाएगी। 26 को सुबह आठ बजे गणेश अनुष्ठान पूजन एवं शाम को विशाल जागरण तथा 56 भोग लगाया जाएगा। 27 को सुबह महा आरती आयोजित होगी। उसके बाद नगर के मुख्य बाजार में शोभायात्रा निकाली जाएगी।